इस दीपावली जलाएं मिट्टी के दीये, कुम्हारों का करें मदद

मिट्टी के दिये घरों को जगमगाने के लिए तैयार, चाइनीज झालरों को कहें बाय-बाय

धनबाद : इस दीपावली मिट्टी के दीये को जलाएं और कुम्हारों को मदद करें.

वहीं चाइनीज झालरों को बाय-बाय कहें. कुम्हारों के चाक से बने मिट्टी के दीपक

इस बार आपके घरों को दीपावली के मौके पर जगमग कर देंगे.

इस बार बेहतर कमाई होगी इसी सोच के साथ धनबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले कुम्हार और

उसके परिवार के सदस्य जिसमें छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं, उनके द्वारा मिट्टी के दीपक,

लक्ष्मी-गणेश की छोटी-छोटी मूर्तियां, बच्चों को खेलने के लिए खिलौने एवं गुल्लक बनाए जा रहे हैं.

kumhar 22Scope News

मिट्टी के दीये: पीएम मोदी की अपील का असर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कुम्हारों के चाक से बनने वाले दीपक से घरों को जगमगाने के लिए की गई अपील का असर भी धनबाद में देखने को मिलेगा. इस आस में बड़े पैमाने पर मिट्टी के कुम्हारों का परिवार इस कार्य में जुटा है.

kumhar1 22Scope News

बिहार से आती है मिट्टी

बढ़ती महंगाई की वजह से मिट्टी के दाम भी वृद्धि हुई है. झारखंड के कुम्हारों के द्वारा जो मिट्टी इस्तेमाल किया जाता है वह बिहार के गंगा पार से मंगाई जाती है. समय के साथ इसके मूल्यों में भी वृद्धि होती रहती है. यही वजह है कि यहां पर कुम्हार के लिए दीपक व मिट्टी की सामग्री का निर्माण करना महंगा पड़ता है. और बाजार में पहुंचने पर यह और भी महंगा हो जाता है.

kumhar12 22Scope News

मिट्टी के दीये: सरकारी रोक के बावजूद बाजार में मिल रही है चाइनीज लाइट

वहीं चाइनीज लाइट, झालर, चीनी मिट्टी से बने दीपक, इन दिनों सरकारी रोक के बावजूद आसानी से बाजारों में उपलब्ध है. सस्ता होने के कारण अब आम लोगों ने घरों को सजाने के लिए एवं दीपावली के मौके पर जगमगाने के लिए चाइनीज दीपक एवं झालरों का इस्तेमाल करना बंद नहीं किया है. लेकिन लोकल फॉर वोकल का नारा धीरे-धीरे बुलंद हो रहा है और फिर से लोगों का रुझान मिट्टी के बनाए गए पारंपरिक दीपक और अन्य सामग्री की ओर बढ़ने लगा है. ऐसे में कुम्हारों की आस जगी है. परिवार के बच्चों को इस पेशे में लाने की कोई मंशा नहीं है, क्योंकि अगर उन्होंने पारंपरिक व्यवसाय को अपनाया तो सदैव आर्थिक रूप से पिछड़े रह जाएंगे.

kumhar123 22Scope News

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Saffrn

Trending News

Dhananjay Kumar Putush का जनता दरबार बना जनसमस्याओं का मंच,...

Ramgarh: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि Dhananjay Kumar Putush द्वारा RBSS कार्यालय में 36वाँ जनता दरबार आयोजित किया गया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में...

चास- चंदनकियारी रोड का गौरव थाती बनकर उभरेगा इजरी नदी तट...

Jharkhand: जगत के पालनहार भगवान विष्णु के छठवें अंशावतार, ज्ञान और शस्त्र के महान ज्ञाता भगवान परशुराम की महिमा भारतीय संस्कृति के कण-कण में...

झारखंड के इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD...

Jharkhand: झारखंड में इन दिनों मौसम में उतार चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है। बीते दो-तीन दिनों से राज्य में बारिश में अचानक...

Bokaro Steel Plant की खाली जमीन पर रैयतों के साथ हल...

Bokaro: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren ने बोकारो स्टील प्लांट के विस्थापितों की लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाने की घोषणा की है। वे...

मानवता की सेवा में 8 साल: रक्तदान शिविर में उमड़ा युवाओं...

Dhanbad: आज धनबाद हिरक रोड स्थित  मिलानो होटल में आज सुबह से ही हलचल तेज है । मौका है 'ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स' की 8वीं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img