200 कार्टून विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बेगूसराय : पंचायत चुनाव के बीच शराब तस्करी बेगूसराय में जोरों पर है। बेगूसराय में भारी मात्रा में विदेशी शराब लायी जा रही है. आज नगर थाना पुलिस ने शहर के सुभाष चौक के निकट एनएच 31 पर एक ट्रक को शराब के साथ जब्त किया है. तस्करों ने भूसा में छुपाकर दिल्ली नंबर ट्रक से 200 कार्टून विदेशी शराब को लाया गया था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर जब्त किया गया.
मौके से पुलिस ने अभिषेक कुमार और दिनेश कुमार जो मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले के रहने वाले हैं दोनों शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. बरामद शराब की कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है.
मुख्यालय डीएसपी निशीत प्रिया ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी. जिसके आधार पर एक टीम बनाकर सुभाष चौक के निकट कार्रवाई की गई है. फिलहाल पुलिस शराब तस्कर से जुड़े सभी लोगों के नेटवर्क को खंगालने का काम कर रही है. पुलिस गिरफ्तार दोनों लोगों से पूछताछ भी कर रही है.
Highlights


















