Advertisment

दवा की आर में दारू का धंधा: PATNA के जीएम रोड में दवा गोदाम से भारी मात्रा में शराब बरामद

पटना: बड़ी खबर राजधानी PATNA से है जहां एक दवा गोदाम से पुलिस ने भारी मात्रा में महंगी शराब बरामद की है। मामला राजधानी पटना के ड्रग हब कहे जाने वाले गोविंद मित्रा रोड के समीप की है जहां पुलिस ने एक दवा गोदाम में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सीलबंद कार्टून से करीब 16 कार्टून महंगी विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक दवा गोदाम में शराब की बड़ी खेप उतारी गई है।

यह भी पढ़ें- अपनों ने छोड़ा तो गैरों ने थामा दामन, PURNEA में इस पार्टी के नेता ने पप्पू यादव को समर्थन की घोषणा की

शराब की सूचना पर पुलिस किराये के मकान में चल रहे दवा गोदाम में छापेमारी की जहां से पुलिस को भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुआ है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर छापेमारी में करीब 16 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रूपये के आसपास आंकी जा रही है। दवा की आड़ में यहां दारू का धंधा चल रहा है।

यह भी पढ़ें- AURANGABAD में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

उन्होंने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। चूंकि गोदाम किराये के मकान में है तो मकान मालिक से जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है कि उन्हें इस बात का पता था या नहीं। वहीं पुलिस ने पूरे मामले छानबीन शुरू कर दी है कि इस क्षेत्र में अकेले यह गोदाम ऐसा है जहां दवा की आर में दारू का धंधा हो रहा है या अन्य किसी दुकान में भी

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

PATNA

PATNA

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...