Advertisement
Advertisement

गया की सबसे बड़ी दवा मंडी में 3 दवा दुकानों में चोरी

गया की सबसे बड़ी दवा मंडी में चोरों ने उड़ाया करीब 16 लाख रूपये नकद समेत हजारों रूपये का दवा। डीवीआर भी अपने साथ ले गए चोर

गया: गया की सबसे बड़ी दवा मंडी में चोरों ने एक साथ तीन दुकानों को निशाना बनाया और करीब 16 से 17 लाख की चोरी कर ली। घटना गया के कोतवाली थाना से कुछ ही दूर पर स्थित दवा मंडी की है जहां चोरों ने बीती रात तीन दवा दुकानों में चोरी कर ली। चोर तीनों दुकान से करीब 15 लाख रूपये नकद समेत कई कार्टून दवा भी ले उड़े। चोर अपने साथ सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए।

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। दुकानदार संजय कुमार ने बताया कि बीती रात चोरों ने तीन दवा दुकान में चोरी कर ली। उन्होंने बताया कि चोरों ने अन्य दो दुकानों से करीब 40 से 50 हजार रूपये नकद की चोरी की जबकि मेरे दुकान से करीब 15 लाख रूपये नकद की चोरी कर ली साथ ही 15 कार्टून दवा की चोरी कर ली। उन्होंने बताया कि शनिवार को बैंक बंद होने की वजह से कैश दुकान में ही रखा हुआ था जिसे चोरों ने बीती रात चोरी कर ली।

उन्होंने बताया कि जब सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला टुटा हुआ था और सीसीटीवी कैमरा भी ऊपर की तरफ मोड़ा हुआ था। अंदर जाने पर डीवीआर भी गायब मिला। मामले में एएसपी पी एन साहू ने बताया कि तीन दुकानों में चोरी की घटना घटी है। पुलिस जांच में जुटी है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- मोदी पर मीसा भारती का तंज, कभी नहीं कर सकते मुद्दे की बात

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...