शराब घोटाला: ईडी करेगा उत्पाद विभाग के पूर्व सचिव विनय चौबे और संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह से पूछताछ

रांची: शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए उत्पाद विभाग के पूर्व सचिव विनय चौबे और संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को समन जारी करने का फैसला लिया है। 29 अक्टूबर को ईडी ने दोनों अधिकारियों के आवास और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। ईडी के सूत्रों के अनुसार, इन दस्तावेजों की जांच जारी है, और दिवाली के बाद इन अधिकारियों को हिनू स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

1 420 22Scope News 2 52 22Scope News

यह मामला रायपुर के राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो में दर्ज केस के आधार पर दर्ज किया गया है। ईडी ने इसे लेकर नया ईसीआईआर (ECIR) भी दर्ज किया है। इन अधिकारियों पर आरोप है कि शराब सिंडिकेट के साथ मिलकर उन्होंने राज्य सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचाया।

इस घटनाक्रम पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं कि ईडी की आगे की जांच में और क्या खुलासे होते हैं।

3 26 22Scope News

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...