मधुबनी में एक करोड़ का शराब बरामद, ट्रक जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार

मधुबनी : मधुबनी में मद्य निषेध विभाग पटना द्वारा दी गई सूचना के आधार पर झंझारपुर के भैरवस्थान थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जुट की खाली बोरी लदे ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने ट्रक चालक सह तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान राजस्थान के जोधपुर जिला अंतर्गत जांबा थाना के गोदरा की धनिया हरलाया निवासी हरिराम के पुत्र बनवारी राम के रूप में हुई है।

वहीं ट्रक से 19 हजार एक सौ 40 बोतल में कुल चार हजार दो सौ 95 लीटर अलग-अलग ब्रांड के विदेशी शराब को जब्त किया गया है। जिसमें इंपेरियर ब्लू 180 एमएल के पैक में 298 कार्टून में 14,304 बोतल, आठ PM 180 एमएल के पैक में 46 कार्टून में 2208 बोतल और 375 एमएल के पैक में 72 कार्टून में 1728 बोतल और 750 एमएल के पैक में 75 कार्टून में 900 बोतल सीलबंद विदेशी शराब भरा हुआ था।

झंझारपुर के डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि मद्य निषेध इकाई पटना द्वारा सूचना मिली कि एक यूपी नंबर के दस पहिया ट्रक में लोडकर चोरी छुपे बड़ी मात्रा में शराब फुलपरास से मुजफ्फरपुर की ओर एनएच-27 होकर जा रही है। जिसके बाद डीएसपी द्वारा भैरवस्थान थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है। अपर थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक शुभम कुमार शर्मा, प्रियंका कुमारी, काजल कुमारी व अन्य पुलिस जवानों के साथ भैरवस्थान थाना के समीप नमस्ते होटल के सामने एनएच-27 पर फूलपरास की ओर से आने वाली सभी ट्रकों की सघन जांच शुरू की गई। उसी दौरान पुलिस ने एक जुट की खाली बोरी लदे दस पहिया ट्रक में छुपाकर रखे गए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया।

यह भी देखें :

पुलिस ने ट्रक चालक सह तस्कर को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ करने पर पता चला कि बरामद शराब अरुणाचल प्रदेश निर्मित है और असम के लखीमपुरी से लोड कर उसे मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था। डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चालक सह तस्कर इससे पूर्व भी वैशाली जिले के गरौल थाना में भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार हुआ था, दो माह पहले ही जेल से बाहर निकला है। पुलिस गिरफ्तार तस्कर के निशानदेही पर ट्रक मालिक और मुजफ्फरपुर के शराब माफिया तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। बहरहाल, पुलिस ने बरामद शराब और ट्रक को जब्त कर गिरफ्तार तस्कर सह चालक को जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़े : बाइक की ठोकर में व्यक्ति की मौत

अमर कुमार की रिपोर्ट

Bihar Vigilance Awareness Week: बिहार शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ...

Bihar Vigilance Awareness Week, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्यव्यापी सतर्कता...

Kaimur Ramanujacharya Mahotsav: कैमूर में श्रीरामानुजाचार्य सहस्राब्दी महोत्सव का शुभारंभ, धार्मिक...

Kaimur Ramanujacharya Mahotsav: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड अंतर्गत परसिया गांव में श्री भाष्यकार श्रीरामानुजाचार्य सहस्राब्दी...

Bihar Samagra Shiksha Abhiyan: बिहार में शिक्षा योजनाओं को रफ्तार, 1,627...

Bihar Samagra Shiksha Abhiyan, पटना: बिहार में सरकारी विद्यालयों के आधारभूत ढांचे और शैक्षणिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए समग्र शिक्षा अभियान और...