मंत्री बन्ना गुप्ता ने उपायुक्त सूरज कुमार को वैक्सीनेशन के लिए किया सम्मानित

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त सूरज कुमार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सम्मानित किया है. मंत्री ने पूरे राज्य में वैक्सीनेशन के क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर शॉल और गुलदस्ता देकर उनके ही कार्यालय में सम्मानित किया.

मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हमने पहले सोचा था कि एक समारोह करके इनको सम्मानित करेंगे. लेकिन फिर मन में विचार आया कि अगर हम जाकर सम्मानित करेंगे, तो एक अच्छी परंपरा की शुरुआत होगी.

उन्होंने कहा कि उपायुक्त के दिशा-निर्देश पर सिविल सर्जन एवं अन्य नगर निकाय के सदस्यों ने बहुत ही समर्पित रूप से कार्य किया और पूरे राज्य में वैक्सीनेशन के क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया. बन्ना गुप्ता ने कहा कि मैं एक मंत्री होने के साथ-साथ यहां का नागरिक भी हूं. कई बार व्यक्तिगत रूप से भी मुझे उपायुक्त ने टीका की कमी के बारे में बताया.

उन्होंने कहा कि अभी स्वच्छता के क्षेत्र में पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर एवं जुगसलाई निकाय को भी पुरस्कार मिला है. यह उपायुक्त और उनकी टीम के कारण ही संभव हो पाया है. इसलिए हम इन सभी लोगों के उत्साहवर्धन के लिए यहां सम्मानित करने आए हैं और बधाई देने के लिए आए हैं.

रिपोर्ट: लाला जब़ी

बेहतर काम करने वाले 17 पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ranchi Constitution Protection March 2026: रांची के संविधान रक्षा मार्च में...

Ranchi Constitution Protection March 2026: संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य स्तरीय ‘संविधान...

Pakur Constitution Day Celebration: शिक्षा, समानता और अभिव्यक्ति के अधिकार पर...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पाकुड़ स्थित एंडेवर एकेडमी के बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में...

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि