Advertisment

लोजपा (रामविलास) ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन, महिलाओं ने कहा- एक काम करो चूड़ी पहनकर करो डांस 

नवादा : नवादा शहर के प्रजातंत्र चौक पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने बताया कि जिस तरीके से मुख्यमंत्री भारी विधानसभा में महिलाओं पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, कुर्सी पर बैठने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मानसिक संतुलन खो चुके हैं।

इस दौरान लोजपा महिला विंग के प्रदेश सचिव खुशबू कुमारी ने बताया कि जिस तरीके से मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बयान दिया है यह सरासर गलत है। उन्होंने महिलाओं का अपमान किया है। महिलाओं ने कहा कि नीतीश कुमार एक काम करिये चूड़ी पहनकर डांस करिये। महिला इस बयान का विरोध करती है। एक तरफ मुख्यमंत्री महिला विकास उत्थान की बात करते हैं तो वहीं दूसरी मुख्यमंत्री विधानसभा में महिलाओं का सर्मसार करते हैं। उन्हें अपना गद्दी छोड़ देना चाहिए। इस मौके पर युवा प्रदेश अध्यक्ष राजन नायक, लक्की कुमार और चंदन कुमार सहित लोजपा रामविलास की महिला विंग की महिलाए मौजूद थे।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Chirkunda Illegal Lottery News: हाईटेक मशीनों से छप रही थी प्रतिबंधित...

Chirkunda Illegal Lottery News: अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ़ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने झारखंड के धनबाद ज़िले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र में एक...

Asarfi Hospital Dhanbad News: धनबाद में असर्फी हॉस्पिटल पर बड़ी कार्रवाई,...

Asarfi Hospital Dhanbad News: धनबाद नगर निगम ने शहर के अशर्फी अस्पताल के खिलाफ़ बिल्डिंग नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की...

JPSC JSSC Protest Jharkhand: जमशेदपुर में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर...

JPSC JSSC Protest Jharkhand: झारखंड में JPSC, JSSC और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ गुस्सा ज़ाहिर करने...