CM नीतीश के विदेश जाते ही फिर हो सकता है बिहार में खेला, BJP करेगी सेंधमारी !

पटना : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र कल यानी एक मार्च को खत्म हो जाएगा। बजट सत्र के खत्म होते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विदेश दौरे पर रवाना हो जाएंगे। विदेश दौरे से पहले मुख्यमंत्री पटना स्थित पासपोर्ट कार्यालय पहुंचे और अपने पासपोर्ट का रिन्यूवल कराया। मुख्यमंत्री के साथ एक प्रतिनिधि मंडल भी रहेगा।

इस सबों के बीच एक सबसे बड़ी खबर सूत्रों के हवाले से यह आ रही है कि क्या नीतीश कुमार विदेश दौरे पर रहेंगे और इस बीच में बिहार में कोई खेल हो सकता है। बता दें कि इन दिनों भाजपा लगातार महागठबंधन के विधायकों को तोड़ने में लगी हुई है। पहले राजद के तीन फिर कांग्रेस दो फिर राजद से महिला विधायक भाजपा के पाले में आ गए हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चार मार्च को यूरोप के दौरे पर जा रहे हैं जहां यूके में आधुनिक तरीके से बन रहे साइंस सिटी का भी जायजा लेंगे। यूरोप में करीब एक हफ्ते का समय बीताने के बाद मुख्यमंत्री वापस बिहार लौट आएंगे। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि सीएम नीतीश कुमार के विदेश जाने के बाद भाजपा जदयू खेमें में सेंध लगा सकती है। भाजपा और जदयू के नेता इस बात से इंकार कर रहे है। एनडीए की माने तो ऐसा नहीं होगा। मिलकर डबल इंजन की सरकार बिहार में काम कर रही है। देश में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास का काम हो रहा है। वहीं बिहार में नीतीश कुमार तेजी से विकास कर रहे है।

विवेक रंजन के साथ कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...