‘लाए हैं त्यौहार आपके द्वार’ शिविर लगाकर ऋण का किया गया वितरण

कोडरमा : राज्य स्तरीय बैंकर समिति की ओर से कोडरमा में ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में विभिन्न लाभुकों के अलावे स्वयं सहायता समूह के बीच तकरीबन 40 करोड़ रुपये की ऋण और परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.

लाए हैं त्योहार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की ओर से कोडरमा में आउटरीच अभियान के तहत ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के माध्यम से केंद्र और राज्य प्रायोजित योजनाओं के लाभुकों के बीच ऋण का वितरण किया गया।

कोरोना काल के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक डॉ नीरा यादव और उपायुक्त आदित्य रंजन मौजूद थे. अतिथियों ने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच चेक का वितरण किया, वही स्वयं सहायता समूह समूह की महिलाओं के बीच स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए उन्हें ऋण दिए गए. विधायक नीरा यादव ने कहा कि सभी को सरकारी नौकरी संभव नहीं है ऐसे में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए इस तरह का आयोजन सराहनीय है.

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि कोरोना काल में गड़बड़ाई आर्थिक अर्थव्यवस्था को स्वरोजगार के जरिए पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है और धीरे-धीरे सरकारी योजनाओं में ऋण देने के लक्ष्य को बढ़ाया जाएगा.

रिपोर्ट : कुमार अमित

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...