Advertisment

जन संवाद कार्यक्रम में बोले पूर्व मंत्री अजीत, मौका मिला तो बैरिया जगदंबा नगर का कराऊंगा अपेक्षित विकास

मुजफ्फरपुर: राज्य के पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के बैरिया जगदंबा नगर में जनसंवाद किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा होकर पूर्व मंत्री के समक्ष मोहल्ले की कई समस्याएं रखीं। लोगों ने मुख्य सड़क की नारकीय स्थिति, बिजली की जर्जरता, बीएलओ द्वारा नए लोगों का मतदाता सूची में नाम दर्ज करने में की जा रही मनमानी सहित कई मुद्दा उठाया।

पूर्व मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनकर उन्हें बताया कि सरकार के द्वारा जगदंबा नगर जाने वाली मुख्य सड़क का टेंडर कर दिया है, नाले के साथ अगले दो महीने के अंदर सड़क का काम हर हाल में शुरू हो जाएगा। उन्होंने विद्युत समस्या के निदान के लिए मौके पर विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात की तथा दो दिनों के अंदर समस्या का निदान कराने का लोगों से वादा किया। अजीत कुमार ने लोगों से कहा की मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें, मैं अधिकारियों से बात कर आपका नाम जुड़वाउंगा।

यह भी पढ़ें – NDA मतलब नेशनल दामाद आयोग, PM के कार्यक्रम के बाद तेजस्वी ने जम कर साधा निशाना…

इस अवसर पर लोगों ने आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि हम लोगों का जनप्रतिनिधियों से पूरी तरह विश्वास उठ गया है। उन्होंने कहा कि विकास की बात तो दूर रहे बीते 10 वर्षों में जीतने के बाद कोई भी विधायक मेरे इलाके में नहीं आया है। लोगों ने कहा कि आपके द्वारा बीते 10 वर्ष पूर्व जगदंबा नगर में जो सड़कें बनाई गई थी, वह सड़क आज जर्जर होकर खंडहर हो गया है और हम मोहल्लावासी जिल्लत की जिंदगी जी रहे हैं।

अजीत कुमार ने लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि अब आप विकास की चिंता न करें, मैं लड़ाई लड़कर शहरी क्षेत्र से सटे कांटी क्षेत्र सभी इलाकों का प्राथमिकता पर विकास कराऊंगा, केवल मुझे आपका साथ चाहिए।

2 25 22Scope News

लोगों ने अजीत कुमार के इस आश्वासन के बाद हाथ उठाकर कांटी के विकास की लड़ाई में समर्थन देने का वादा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता हरि किशोर बैठा ने की। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता रामनाथ कुशवाहा, बम बम शाही, रमेश पाठक, ओम बाबा, राकेश सिंह, अजय कुमार मिश्रा, विनोद कुमार, शंकर भगत, रामचंद्र भगत, दिनेश कुमार, प्रभात कुमार, चंदन कुमार, अजय भगत, अंजन कुमार, बृजनंदन कुशवाहा, हीरालाल पाठक, निखिल कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार कर रही भरपूर सहायता, सीएम नीतीश ने विपक्ष पर जम कर बोला हमला…

World Drowning Prevention Day 2026: विश्व डूबने से बचाव दिवस पर...

World Drowning Prevention Day 2026: संयुक्त राष्ट्र के 'विश्व डूबने से बचाव दिवस' (World Drowning Prevention Day) के मौके पर, हेमंत बाला अद्वैत फाउंडेशन...

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री ने छोड़ा...

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर देश भर में चल रहे विवाद के बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने...

NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,...

नीट विवाद और देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा देशभर में नीट (NEET-UG) परीक्षा में हुई धांधली...