Advertisement
Advertisement

सीताकुंड मेला को राजकीय दर्जा मिलने से स्थानीय लोगों में ख़ुशी, पर्यटन के मानचित्र पर…

मुंगेर: मुंगेर के सीताकुंड माघी मेला को बिहार कैबिनेट में राजकीय दर्जा दिए जाने की स्वीकृति के बाद क्षेत्र के लोगों में काफी ख़ुशी देखी जा रही है। स्थानीय विधायक प्रणव कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि सीताकुंड मेला को लेकर मैंने सदन में कई बार आवाज उठाई थी। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रयास से यह संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि अब तक सीताकुंड मेला हर वर्ष न्यास समिति चंदा कर आयोजित करता था जबकि अब इसके लिए राज्य सरकार पैसे देगी।

इतना ही नहीं एक महीने तक चलने वाले इस मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को भी कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। सीताकुंड मेला को राजकीय दर्जा दिए जाने से यह अब पर्यटन के मानचित्र पर भी तेजी से उभर कर सामने आएगा और लोग इस जगह के इतिहास को जान पाएंगे। बता दें कि पिछले वर्ष डीएम और कमिश्नर के स्तर से सीताकुंड मेला की धार्मिक और ऐतिहासिक मान्यता को दर्शाते हुए राजकीय मेला का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था।

यह भी पढ़ें – जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, भाजपा नेता डीएमसीएच में भर्ती…

कैबिनेट द्वारा राजकीय मेला का दर्जा दिए जाने के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि सीताकुंड की धार्मिक मान्यता एवं ऐतिहासिकता को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सीताकुंड मेला को राजकीय मेला का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर कैबिनेट ने राजकीय मेला का दर्जा प्रदान किए जाने स्वीकृति प्रदान की है।

मुंगेर के भाजपा विधायक प्रणव कुमार ने कैबिनेट के इस फैसले को अपने जीवन का सबसे अनमोल क्षण बताते हुए कहा कि सीताकुंड को राजकीय मेला का दर्जा दिलाने का उनका प्रण पूरा हो गया। बता दें कि पौराणिक कथाओं के अनुसार माता सीता ने इस स्थान पर ही अग्नि परीक्षा दी थी। यहां पर एक जलकुंड है जिसमें हमेशा गर्म जल निकलता है। इस स्थान पर हर वर्ष एक महीने तक मेला लगता है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  कटिहार में RJD का युवा संवाद, नेताओं ने कहा ‘अब युवा किसी…’

मुंगेर से के एम राज की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar State Games 2026: बिहार में खेलों का महाकुंभ! 5500 से...

Bihar State Games 2026: बिहार में खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता साबित करने का बड़ा मंच मिलने जा रहा है। बिहार स्टेट गेम्स 2026...

Santhali Sohrai Festival: पाकुड़ में बच्चों ने अनोखे अंदाज में मनाया...

Santhali Sohrai Festival, पाकुड़: आधुनिकता के बढ़ते प्रभाव के बीच नई पीढ़ी को अपनी पारंपरिक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की सराहनीय पहल...

BPSC TRE 4.0 Recruitment: पटना में सहयोग कार्यक्रम के बाद बोले...

BPSC TRE 4.0 Recruitment, पटना: बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए BPSC TRE 4.0 को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश...