Vaishali के पलवैया धाम मेला को मिला राजकीय दर्जा, मंत्री केदार गुप्ता ने…

पटना: शुक्रवार को बिहार कैबिनेट की बैठक में वैशाली के महनार स्थित पलवैया धाम मेला को कैबिनेट ने राजकीय मेला का दर्जा दिया है। राजकीय मेला का दर्जा प्राप्त होने के बाद अब हर वर्ष इस मेला के आयोजन के लिए राज्य सरकार के तरफ से तीस लाख रूपये दिए जायेंगे। कैबिनेट की बैठक में पलवैया मेला को राजकीय मेला का दर्जा दिए जाने के बाद पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता ने ख़ुशी जताई। उन्होंने कहा कि कैबिनेट का यह निर्णय राज्य की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण, धार्मिक आस्था के सम्मान और क्षेत्रीय विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। Vaishali  Vaishali 

राजकीय मेला का दर्जा दिए जाने के बाद अब मेला और भी अधिक सुव्यवस्थित, भव्य और आकर्षक स्वरूप में विकसित होगा जिससे यहां देश समेत विदेश से भी श्रद्धालु और पर्यटक आयेंगे। बाबा गणीनाथ जी लोक आस्था, सद्गुण, त्याग और अध्यात्मिक उर्जा के प्रतीक माने जाते हैं। समाज में समरसता, न्याय और सदाचार की स्थापना में उनके योगदान को आज भी श्रद्धा से स्मरण किया जाता है। पलवैया धाम को जनमानस एक शक्ति स्थल के रूप में मानता है जहां हर वर्ष भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुँचते हैं। Vaishali Vaishali Vaishali 

यह भी पढ़ें – Patna में हैं 27 पाकिस्तानी महिला नागरिक, एक खिलाफ दर्ज है आपराधिक मामला…

उल्लेखनीय है कि विगत 13 अप्रैल को पटना स्थित मिलर हाई स्कूल में आयोजित वंशी चाचा शहादत समारोह सह कानू हलवाई अधिकार रैली में इस मांग को जनभावना के रूप में प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया था। सरकार ने इस भावना का सम्मान करते हुए यह निर्णय लिया है। यह उपलब्धि न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था, पर्यटन और रोजगार के नए अवसरों का भी सृजन करेगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–   Pahalgam Attack – सुरक्षाबलों ने स्थानीय आतंकी के घर को उड़ाया, दूसरे आतंकी के…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...