Lok Sabha Election : धनबाद सीट पर 25 उम्मीदवार चुनावी मैदान में, नामांकन वापस लेने की डेट समाप्त

Lok Sabha Election : धनबाद लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने की तिथि समाप्त हो गयी। इस सीट पर कुल 25 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इसकी जानकारी धनबाद उपायुक्त माधवी मिश्रा ने दी है। बता दें कि इस सीट पर बीजेपी ने ढुल्लू महतो और कांग्रेस ने अनुपमा सिंह को टिकट दिया है।

Lok Sabha Election :

नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि सम्पन्न होने के बाद धनबाद उपायुक्त माधवी मिश्रा ने बताया कि धनबाद लोक सभा सीट से 28 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, उनमें से 25 लोगों का नामांकन पत्र सही पाया गया और किसी ने अंतिम तिथि तक नामांकन वापस नहीं लिया। अब 25 कैंडिडेट चुनावी मैदान में हैं। यहां 25 मई को मतदान होना है।

उन्होंने कहा कि अब तक कुल 37 वल्नरेबल बूथ चिन्हित किया गया है। दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं को व्हील चेयर अथवा ट्राई साईकिल की सुविधा दी जाएगी। सिम्बल का आवंटन भी कर दिया गया है। भाजपा से ढुल्लू महतो को कमल फूल और कांग्रेस से अनुपमा सिंह को पंजा मिला है। वहीं परवेज नैयर को एयर कंडीशनर, जगदीश रवानी को कैंची और सुनैना किन्नर को ब्रेड चुनाव चिन्ह मिले हैं।

Jamshedpur Brain Malaria Cases: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का विस्फोट! सिर्फ...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में ब्रेन मलेरिया और मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले...

Illegal Tree Cutting Tundi: टुंडी के नेमोरी जंगल में रातों-रात कट...

Illegal Tree Cutting Tundi: धनबाद जिले के टुंडी ब्लॉक में स्थित नेमोरी जंगल में गैर-कानूनी तरीके से पेड़ काटने का मामला सामने आया है।...

Patna Railway Fire: राजेंद्र नगर रेलवे कॉम्प्लेक्स में सुबह 4 बजे...

Patna Railway Fire: बिहार की राजधानी पटना में राजेंद्र नगर स्टेशन के पास रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच...