Lok Sabha Election : ‘ममता बनर्जी ने पूरे बंगाल को घुसपैठियों के लिए स्वर्ग बना दिया’, अमित शाह ने बोला हमला

Lok Sabha Election : लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में सियासी सरगर्मी तेज है। इस बीच गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल पहुंचे और यहां सीएम ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम पर निशाना साधते हुए कहा, ‘ममता बनर्जी ने पूरे बंगाल को घुसपैठियों के लिए स्वर्ग बना दिया है। आप मोदी जी को बंगाल में 30 से अधिक सीटें दे दीजिए, परिंदा भी सरहद पार नहीं कर पाएगा।’

Lok Sabha Election : ममता पर अमित शाह का हमला

सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा, ‘ममता दीदी ने शिक्षक भर्ती घोटाला किया, चावल वितरण घोटाला किया, नगरपालिका भर्ती घोटाला किया, गाय तस्करी का घोटाला किया, कोयला तस्करी का घोटाला किया, सिंगुर के मामलों में 776 करोड़ का घोटाला किया, पैसे के बदले सवाल का घोटाला किया।’ उन्होंने आगे कहा, ‘ये जो करोड़ों रुपये ममता दीदी और उनकी सिंडिकेट ले गई है, भाजपा सरकार बनने के बाद ये पूरी सिंडिकेट जेल में जाने वाली है।’

Lok Sabha Election :

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में हो रही है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई और पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई को हो चुकी है। इसके अलावा छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवें चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: बिहार सरकार के कृषि मंत्री और गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध...

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...