Lok Sabha Election: सातवें चरण में झारखंड की तीन सीटों पर 69.96 फीसदी मतदान, 40 हजार सुरक्षा बल की थी तैनाती

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में आज झारखंड की तीन सीटों पर वोटिंग हुई। यह सीट राजमहल, दुमका और गोड्डा की है। यहां सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई। तीनों सीटों पर कुल अनुमानित मतदान 69.96 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें राजमहल में 68.67 प्रतिशत, दुमका में 73.50 प्रतिशत और गोड्डा में 68.26 प्रतिशत वोटिंग हुई। इस चुनाव के लिए 40 हजार सुरक्षा बल तैनात किया गया था।

Lok Sabha Election: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की पीसी

इस चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा है कि सातवें चरण के चुनाव के तहत दुमका, राजमहल और गोड्डा में अनुमानतः 68.32 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुछ जगहों पर मतदान देर शाम तक जारी था। मतदान पूर्णतः शांतिपूर्ण रहा। आदर्श आचार संहिता के तीन मामले दर्ज किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि राजमहल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 67.48 मतदान हुआ है। दुमका में मतदान का यह आंकड़ा 70.58 प्रतिशत और गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 67.24 प्रतिशत रहा है। उन्होंने बताया कि दुमका संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के जामताड़ा में चुनाव कार्य में लगे एक नारायण दास नामक ड्राइवर की हादसे में मौत हो गयी। वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल का निवासी था। उसके परिजनों को नियमानुसार अनुग्रह अनुदान दिया जायेगा।

Lok Sabha Election: राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी ने कहा

वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर ने कहा कि तीनों संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के कुल 6 जिलों में निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान संपन्न कराने के लिए 40 हजार सुरक्षा बलों को लगाया गया था। पश्चिम बंगाल और बिहार से समन्वय बनाकर राज्य की सीमा से जुड़े इलाके में सघन अभियान चलाया गया। कुल 49 लोकेशन पर सीमा को सील किया गया था। उन्होंने बताया कि कुल 6258 बूथों में से 130 बूथ क्षेत्र नक्सली प्रभाव के रूप में चिह्नित थे। हालांकि, वर्तमान में वहां नक्सली गतिविधि नगण्य थी। फिर भी किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किये गये थे।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...