Lok Sabha Election: सातवें चरण में झारखंड में 52 उम्मीदवार मैदान में, 53.23 लाख वोटर्स करेंगे भाग्य का फैसला

Lok Sabha Election: देशभर में 57 लोकसभा सीटों पर सातवें चरण में 1 जून को वोट डाले जाने हैं। झारखंड में भी तीन लोकसभा सीट राजमहल, दुमका और गोड्डा की सीटों पर वोटिंग होनी है। जिसके लिए कुल 52 उम्मीदवार मैदान में हैं। राजमहल में 14 में से 11 पुरुष प्रत्याशी और 3 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं, दुमका में 19 में से 15 पुरुष और 4 महिला उम्मीदवार अपने किस्मत को आजमाएंगे। वहीं गोड्डा में 19 प्रत्याशियों में से 18 पुरुष प्रत्याशी और एक महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

Lok Sabha Election: कुल 53.23 लाख वोटर्स करेंगे मताधिकार का प्रयोग

सातवें चरण में झारखंड में दुमका, गोड्डा और राजमहल सीट मिलकर कुल 84 लाख 11 हजार 857 की आबादी वाले सीटों पर 53 लाख 23 हजार 886 वोटर्स मतदान करेंगे। जिसमें राजमहल में 17 लाख 4 हजार 671, दुमका में 15 लाख 91 हजार 61 और गोड्डा में 20 लाख 28 हजार 154 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
बनाए गए 6,258 पोलिंग स्टेशन

झारखंड में होने वाले तीन लोकसभा सीट राजमहल, दुमका और गोड्डा के लिए कुल 6,258 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इसमें राजमहल लोकसभा सीट के लिए 2,020 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 1,893 वहीं शहरी क्षेत्र में 127 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। दुमका में कुल 1,891 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में 1,786 शहरी क्षेत्र में 105 हैं। वहीं गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में 2,347 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में 2090 और शहरी क्षेत्र में 257 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

Lok Sabha Election: इतने पोलिंग बूथ पूर्ण रूप से महिलाओ के हवाले

तीनों सीट पर वोटिंग के दिन 6,258 पोलिंग बूथ में से 241 पोलिंग बूथ पूर्ण रूप से महिलाओं द्वारा संचालित होगा। इसमें राजमहल में 166, दुमका में 70 और गोड्डा में 5 पोलिंग स्टेशन शामिल है। वहीं 11 पोलिंग स्टेशन युवाओं के हवाले होगा। इसमें राजमहल में 6, दुमका में 3 और गोड्डा में 2 बूथ शामिल है। 7 बूथ दिव्यांग पोलिंग पार्टियों के हवाले होगा। जिसमें राजमहल में 3, दुमका में 1 और गोड्डा में 3 शामिल है। साथ ही 18 यूनिक बूथ भी बनाए गए हैं। जिसमे राजमहल में 5, दुमका में 11 और गोड्डा में 2 बूथ बनाए गए हैं।

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन! ताइक्वांडो में...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने...

Giridih Festival Traffic Plan: त्योहारों पर गिरिडीह में ट्रैफिक प्लान लागू,...

Giridih Festival Traffic Plan: आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,...