गांव में भीषण आग से लाखों का नुकसान, शादी का सामान भी जला

हाजीपुर : लालगंज प्रखंड क्षेत्र के शाहदुल्लपुर पंचायत के शाहदुल्लपुर गांव में बुधवार की देर रात अचानक लगी आग से करीब आधा दर्जन से ज़्यादा घर जलकर राख हो गए। इस घटना में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। जानकारी के अनुसार, शाहदुल्लपुर गांव के वार्ड नंबर-1 में देर रात एक घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं की देखते ही देखते मोहम्मद रहमत सहित कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि गृहस्वामियों को घर से कुछ भी सामान निकालने का मौका नहीं मिल सका।

LN Mishra 1 22Scope News

पैसे, बक्से, बर्तन, पंखे, अनाज व अन्य सभी घरेलू सामान जलकर राख हो गए

आपको बता दें कि घर में रखे नकद पैसे, बक्से, बर्तन, पंखे, अनाज और अन्य सभी घरेलू सामान जलकर राख हो गए। एक गृहस्वामी ने बताया कि वे खाना खाकर सो गए थे, तभी अचानक देर रात आग की लपटें दिखाई दीं। वे किसी तरह अपनी जान बचाकर घर से बाहर निकले और शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने पंपिंग सेट, बालू और मिट्टी से आग बुझाने की कोशिश की।

यह भी देखें :

दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

दरअसल, सूचना मिलने के बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तबतक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। इस घटना में लाखों रुपए के गहने और बर्तन समेत भारी नुकसान हुआ है। मोहम्मद रहमत आलम ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 10 दिन बाद थी। शादी के लिए रखे गए गहने, बर्तन, ट्रंक, कपड़े और शादी भोज का सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।

यह भी पढ़े : महारानी कंपनी के 4 बसों में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

दिवेश कुमार की रिपोर्ट

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...