लॉटरी सरगना आनंद साव फरार, 7 हिरासत में……

निरसा/धनबादः आज निरसा में धनबाद एसओजी टीम व निरसा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रतिबंधित लॉटरी सरगना के आवास पर छापेमारी की गयी। हालांकि छापेमारी के दौरान मुख्य सरगना आनंद साव भागने में सफल रहा। पुलिस ने इस दौरान आनंद साव के आवास से सात युवकों को प्रतिबंधित लॉटरी के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है।

अवैध लॉटरी 22Scope News

धनबाद एसएसपी एचपी जनार्दनन के निर्देश पर की गई छापेमारी

जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर धनबाद एसएसपी एचपी जनार्दनन के निर्देश पर एसओजी टीम और निरसा पुलिस ने संयुक्त रूप से निरसा के भाल्जोरिया स्थित प्रतिबंधित लॉटरी सरगना आनंद साव के आवास पर अचानक छापेमारी की।

वास्तु विहार एड 10 22Scope News

ये भी पढ़ें-बीच सड़क पर दो सांड की भिड़ंत, निगम की योजना हवा हवाई……. 

छापेमारी के दौरान वहां मौजूद लॉटरी कारोबारियों में भगदड़ मच गयी। इस दौरान पुलिस को भारी संख्या में काफी  प्रतिबंधित लॉटरी हाथ लगी है। उसके साथ ही पुलिस ने 65 हजार सात सौ रुपए नगद, 11 मोबाइल एवं 2 रजिस्टर हाथ लगा है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर रही है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!