Love Affair : पांच बच्चों की मां को हुआ प्यार, पकड़े जाने पर उठाया ऐसा कदम कि…

Love Affair

Garhwa : दो दिनों से गायब भंडरिया मुख्यालय स्थित टेनटांड़ निवासी बिगन कोरवा उर्फ बिगन देवार को पुलिस ने खोज निकाला। बुधवार को कोरहटी के बगल स्थित पहाड़ी जंगल से उसका शव बरामद हुआ है। उसके शव पर धारदार हथियार के जख्म के निशान मिले हैं। ऐसे में पुलिस ने इसे हत्याकांड मानते हुए इसकी गुत्थी भी सुलझा ली है।

वहीं ग्रामीणों के सहयोग से शव को भंडरिया थाना लाकर अंत्यपरीक्षण के लिये गढ़वा भेज दिया गया है। इधर इस हत्याकांड में शामिल मृतक की 45 वर्षीय पत्नी झुबली देवी व उसका प्रेमी संतोष कोरवा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Love Affair : पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी और प्रेमी
Love Affair : पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी और प्रेमी

Love Affair : कई वर्षों से चल रहा था प्रेम-प्रसंग 

जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी व संतोष के बीच कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पांच बच्चों की मां की प्रेम प्रसंग की जानकारी गांव वालों को भी थी। इसी बीच सोमवार को झुबली देवी अपने प्रेमी के साथ गांव के बगल स्थित जंगल में लकड़ी चुनने गयी थी। इसकी जानकारी मिलने पर मृतक पति अपनी पत्नी को देखने के लिए जंगल चला गया।

इसी बीच मृतक ने जंगल में संतोष कोरवा के साथ अपनी पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद बिगन कोरवा और संतोष के बीच लड़ाई होने लगी। इसी बीच मौका देखकर उसकी पत्नी व प्रेमी ने मिलकर बिगन के सिर पर धारदार टांगी से जोरदार वार किया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद दोनों प्रेमी-प्रेमिका शव को जंगल में ही छोड़कर वापस घर लौट गये। वहीं दूसरे दिन दोबारा जंगल पहुंचकर शव को झाड़ियों के बीच में छुपा दिया।

चीू09द 22Scope News

ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की, तब हुआ खुलासा

दो दिनों से बिगन के गायब रहने की स्थिति में ग्रामीणों ने शक के आधार पर जंगल में इसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान जंगल में एक जगह पर खून के निशान व झाड़ी के दबे होने की जानकारी मिली। ऐसे में वापस लौटकर ग्रामीणों ने उसकी पत्नी संतोष कोरवा से कड़ी पूछताछ की। जिसके बाद दोनों ने बिगन की हत्या किये जाने की बात स्वीकार की।

Love Affair : दोनों आरोपियों से पूछताछ करती पुलिस
Love Affair : दोनों आरोपियों से पूछताछ करती पुलिस

प्रेम प्रसंग में हत्या हुई है: थाना प्रभारी

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने शव को बरामद किया गया। इस संबंध में पूछे जाने पर भंडरिया थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने कहा कि प्रेम प्रसंग में हत्या हुई है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से आवेदन नही मिला है।

गढ़वा से आकाश कुमार की रिपोर्ट–

RIMS Land Scam: 100 करोड़ की RIMS जमीन पर बड़ा एक्शन!...

RIMS Land Scam: एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रांची में राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) की कीमती सरकारी ज़मीन से जुड़ी कथित अनियमितताओं के...

AIIMS Deoghar News: अब दिल की सर्जरी के लिए बाहर जाने...

AIIMS Deoghar News: एम्स देवघर ने अपनी पहली ओपन-हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक करके हेल्थकेयर के क्षेत्र में एक नया और ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है।...

Patratu Power Plant: झारखंड को मिली बड़ी बिजली सौगात, पतरातू की...

Patratu Power Plant: झारखंड के बिजली सेक्टर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। बुधवार आधी रात को पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट (PVUNL)...