Advertisment

Love Affairs : अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी के प्रेमी को मार दिया चाकू, फिर…

Lohardaga : लोहरदगा में एक व्यक्ति ने अवैध संबंध (Love Affairs) के शक में एक युवक को चाकू मारकर बुरी तरह से घायल दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया वहीं गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए भंडरा सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थति को देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया है।

ये भी पढ़ें- Saraikela : भारी बारिश का कहर, स्कूल भवन में रहने को मजबूर 50 परिवार और… 

Love Affairs : पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

मामला भंडरा थाना क्षेत्र के भंडरा बाजार के पास का बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी परदेशिया उरांव को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक परदेशिया उरांव की पत्नी अपने पति को छोड़कर अलग रांची में रहती थी। इसी दौरान उसकी जान पहचान जीतू उरांव नामक व्यक्ति से हुई।

ये भी पढ़ें- Ramgarh में शटर काटकर एटीएम से लाखों के रुपए उड़ा ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस… 

परदेशिया को शक था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध जीतू उरांव से चल रहा है। जिसके बाद उसने थाने में लिखित शिकायत भी की थी। जिसके बाद पुलिस ने तीनों के बीच आपसी सहमति के बाद मामले को सुलझा लिया गया था।

युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही

इसी दौरान कल दोनों पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद परदेशिया ने गुस्से में आकर अपने पत्नी के प्रेमी जीतू उरांव को चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद जीतू लहूलुहान स्थिति में जमीन पर ही गिर पड़ा। जिसके बाद आनन-फानन में युवक को रिम्स में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...