पत्नी के अवैध संबंध के शक में पति ने साडू को मारी गोली

सासाराम : रोहतास जिले डिहरी शहर के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के कटार में पत्नी का उसके जीजा के साथ अवैध संबंध के शक पर पति ने अपने साड़ू को गोली मार दी। साथ ही चाकू से गोद डाला। वारदात में घायल रितेश रंजन उर्फ सोनू कुमार को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है। गोली उसके सीने में लगी है और धारदार चाकू से भी शरीर पर कई वार किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त एक पिस्टल व चाकू भी बरामद कर लिया।

Goal 4 22Scope News

आशीष को शक था कि उसकी पत्नी का रितेश रंजन से अवैध संबंध है – ASP कोटा किरण कुमार

आपको बता दें कि डेहरी के एएसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि आशीष कुमार को शक था कि उसकी पत्नी का रितेश रंजन से अवैध संबंध है। चुकी आशीष के बच्चा का अन्नप्राशन कार्यक्रम था। जिसमें उसके साड़ू रितेश रंजन भी आए हुए थे। इसी दौरान रितेश रंजन को कुछ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर आशीष भड़क गया और पहले तो उसे गोली मार दी और बाद में चाकू से गोद डाला। गोलियों की आवाज सुन के आसपास का के लोग दौरे और पुलिस को सूचना दी।

यह भी देखें :

स्थानीय लोगों के प्रयास से आशीष कुमार को किया गया गिरफ्तार

वहीं स्थानीय लोगों के प्रयास से आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल को इलाज के लिए डेहरी के अस्पताल में लाया गया जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। घायल रितेश रंजन उर्फ सोनू चेनारी थाना के रेड़िया गांव का रहने वाला है व कटार में किराए का मकान लेकर रह रहा था। बता दें कि आरोपी आशीष की पत्नी ने कुछ महीना पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। उसके बाद से ही उसकी पत्नी उसके साड़ू के यहां रह रही थी। जिसको लेकर पति-पत्नी में भी झगड़ा भी होता था। आशीष को शक था कि उसकी पत्नी का पत्नी के जीजा के साथ अवैध संबंध है।

चोरी की गाड़ियों का नंबर प्लेट बदलकर चलाने का मामला प्रकाश में आया है – SP

रोहतास जिले में चोरी की गाड़ियों का नंबर प्लेट बदलकर चलाने का मामला प्रकाश में आया है। ताजा मामला शिवसागर थाना क्षेत्र का है। जहां शिवसागर के रहने वाले अजय कुमार सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी जिसे उन्होंने एजेंसी से खरीदी है, जो पिछले कई महीने से उनके घर पर ही खड़ी है। लेकिन शिवसागर के टोल प्लाजा से उन्हें लगातार मैसेज आ रहा है कि उनकी गाड़ी टोल प्लाजा क्रॉस कर रही है व टोल टैक्स भी दे रही है।

Sasaram SP 22Scope News

शिवसागर थाना की पुलिस ने जब विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की

इसके बाद पुलिस के कान खड़े हो गए शिवसागर थाना की पुलिस ने जब विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की तो पता चला कि सासाराम के मुफस्सिल थाना के रहने वाले संजय कुमार सिंह इस गाड़ी का उपयोग कर रहे हैं। जैसे ही यह गाड़ी शिवसागर के टोल प्लाजा पर नजर आई। पुलिस ने उसे रोक लिया व स्कॉर्पियो गाड़ी के चालक संजय कुमार को विरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने बताया कि उसने सेकंड हैंड स्कॉर्पियो गाड़ी पटना के एक पुरानी कार बाजार के माध्यम से खरीदी है। जो धनरूआ के रहने वाले हरे राम प्रसाद से लिया है। रोहतास पुलिस ने इन लोगों से भी संपर्क किया है। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि इस तरह का मामला पहले भी रोहतास जिले में आ चुका है। जिस पर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : पटना सिटी में दिनदहाड़े गोलीबारी से मचा हड़कंप, 2 की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...