Nalanda-होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाश, जानिये आत्महत्या की वजह

Nalanda-बिहार थाना क्षेत्र के एक होटल में दो प्रेमी प्रेमिकाओं के द्वारा आत्महत्या करने की खबर है. प्रेमी रॉकी कुमार नवादा जिले के मधेपुर गांव निवासी  टुन्नू महतो  का पुत्र था जबकि प्रेमिका सोनम कुमारी  लखीसराय जिले के रहने वाले अमर पासवान की पुत्री थी.   सोनम कुमारी बंगाल बर्धमान में रहकर पढ़ाई कर रही थी.  श्रमजीवी एक्सप्रेस छुटने के बाद दोनों खन्दक के एक निजी होटल में ठहरे थें.

सुबह जब होटल का दरवाजा नहीं खोला तब शक गहराया, इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस की मौजूदगी में रुम का ताला तोड़ा गया. पुलिस जब कमरे के अन्दर प्रवेश की तो दोनों प्रेमी प्रेमिका शव पड़ा हुआ था.  पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

बतलाया जा रहा है कि दोनों की जाति अलग-अलग होने के कारण परिजन शादी के लिए राजी नहीं हो रहे थें, शायद इसके कारण आखिरकार दोनों ने अपनी जिंदगी समाप्त करने का निर्णय लिया.

रिपोर्ट- रजनीश

तेरे दरवाजे पर दम तोड़ जाउंगी, होउंगी सुपर्दे खाक या अफसाने को अंजाम तक पहुंचाउंगी

घनघोर अंधरी रात मे चुपके-चुपके मिलने पहुंचा प्रेमी, देखिये उसके बाद क्या हुआ?

Pakur Murder Case: पाकुड़ में हत्या के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट...

Pakur Murder Case: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद की अदालत ने महेशपुर थाना कांड संख्या 169/2023 में हत्यारोपी सोबेन मरांडी को...

Jharkhand Tree Rakhi Campaign: रक्षाबंधन पर झारखंड के 700 गांवों में...

Jharkhand Tree Rakhi Campaign: रक्षाबंधन के अवसर पर झारखंड में पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनोखी पहल की जा रही है। शुक्रवार को राज्य के 24...

RIMS MBBS Admission 2026: रिम्स में MBBS दाखिले से पहले होगी...

RIMS MBBS Admission 2026: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची में इस बार 250 एमबीबीएस सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया में जाति प्रमाण पत्रों की...