बेरमो का सुल्तान बना लेफ्टिनेंट, एलआईसी एजेंट पिता की आंखों से थम नहीं रहे खुशी के आंसू

Bermo– चंद्रपुरा प्रखंड के झरनाडीह निवासी मो. सुल्तान ने नव सेना की परीक्षा में अपना परचम लहराकर एक बार फिर से यह साबित कर दिया कि यदि आपके पास जज्बा है तो आपके हौसले की उड़ान को कोई रोक नहीं सकता.  सुल्तान ने सहायक लेफ्टिनेंट  की परीक्षा पास की है. 15 मार्च को उसकी ज्वाइनिंग है.

Bermo 02 22Scope News

सुल्तान बताता है कि बचपन से ही वर्दी के प्रति एक अजीब सा जुनून था. लेकिन पिता की माली हालात ठीक नहीं थी, वह एक एलआईसी एजेंट थें. मामूली कमीशन से घर चलता था. घर की हालत ऐसी थी कि घर कहां से शुरु होता है और कहां खत्म पता ही नहीं चलता था. टीन का दरवाजा और डिवीसी का छत लगाकर, किसी तरह घर होने का एहसास कराया जाता था. पिता पर दो पुत्री और एक पुत्र की बड़ी जिम्मेवारी थी. उपर से बचपन में ही मां का छाया सर से उठ गया और उपर से कोरोना का कहर.  सब कुछ बिखरता नजर आ रहा था. लेकिन अन्दर एक जज्बा था. कुछ कर गुजरने की तमन्ना थी. नामुमकिन को मुमकिन करने का विश्वास था और आखिरकार सपना पूरा हुआ.

बेटे की इस सफलता पर पिता की आंखों में खुशी के आंसू है. इस खुशी के साथ ही उन्हे उस दौर की भी याद आ रही है जिससे उन्हे और सुल्तान को गुजरना पड़ा. वर्षों रातों की निंद उड़ी और दिन का चैन. लेकिन आखिरकार सपना पूरा हुआ.

रिपोर्ट- मनोज कुमार 

 

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...