Lunar Eclipse India: रांची में आज दिखेगा ग्रस्तोदित Lunar Eclipse, शाम 6:48 बजे के बाद खुलेंगे मंदिरों के पट

Lunar Eclipse India: रांची में आज ग्रस्तोदित चंद्रग्रहण, शाम 3:20 बजे स्पर्श और 6:48 बजे मोक्ष। सूतक के कारण सुबह 8:51 बजे बंद होंगे मंदिरों के पट।


Lunar Eclipse India रांची: रांची में फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर आज चंद्रग्रहण को लेकर विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व बना हुआ है। सोमवार देर रात भद्रा काल समाप्त होने के बाद रात्रि शेष 4:56 बजे होलिका दहन संपन्न हुआ। मंगलवार को स्नान-दान की पूर्णिमा, चैतन्य महाप्रभु जयंती और दोलयात्रा के साथ ही चंद्रग्रहण का योग बन रहा है। उदया कालीन पूर्णिमा के कारण रंगों का पर्व होली बुधवार को मनाया जायेगा।

Lunar Eclipse India: ग्रहण का समय और रांची में दृश्यता

ज्योतिषीय गणना के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और सिंह राशि में ग्रस्तोदित खंडग्रास चंद्रग्रहण लगेगा। भारतीय मानक समय के अनुसार ग्रहण का स्पर्श अपराह्न 3:20 बजे, मध्य शाम 5:05 बजे और मोक्ष सायं 6:48 बजे होगा।
रांची में चंद्रोदय शाम 5:51 बजे होगा और 5:51 से 5:53 बजे के बीच ग्रस्तोदित रूप में चंद्रग्रहण दिखाई देगा।


Key Highlights:

  1. रांची में आज ग्रस्तोदित खंडग्रास चंद्रग्रहण दिखाई देगा।

  2. ग्रहण का स्पर्श 3:20 बजे और मोक्ष 6:48 बजे होगा।

  3. सुबह 8:51 बजे से मंदिरों के पट बंद रहेंगे।

  4. मोक्ष के बाद शाम 6:48 बजे मंदिरों में पूजा फिर शुरू होगी।

  5. उदया कालीन पूर्णिमा के कारण होली बुधवार को मनायी जायेगी।


Lunar Eclipse India:सूतक काल और मंदिरों के पट

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img