BJP प्रदेश कार्यालय से 2 जनवरी को रवाना होगी लव-कुश रथ यात्रा

पटना : अयोध्या के भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। इसे लेकर बिहार के लोगों में खासा उत्साह है। इस बीच, लव- कुश समाज एक रथ यात्रा निकाल रही है, जिसे भाजपा सहित अन्य संगठनों का समर्थन प्राप्त है। सबके सिया, सबके राम स्लोगन के साथ निकलने वाली इस रथ यात्रा की शुरुआत 2 जनवरी 2024 को पटना स्थित भाजपा कार्यालय से होगी।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज आयोजित एक प्रेसवार्ता में इसकी घोषणा करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ने कहा कि दो जनवरी को एक बजे दिन में इस रथ यात्रा को प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने कहा कि 500 साल के लंबे संघर्ष और कई लोगों के बलिदान के बाद भगवान राम भव्य मंदिर में पहुंच रहे हैं। आज लव-कुश समाज कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए इस रथ यात्रा का आयोजन कर रही है। यह रथ यात्रा बिहार के सभी 38 जिलों से होते हुए बक्सर के रास्ते अयोध्या पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इस रथ यात्रा को भाजपा सहित विभिन्न संगठनों का समर्थन प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि हम सबों के पूर्वज मर्यादा पुरूषोत्तम श्री रामचन्द्रजी के जन्मस्थान अयोध्याजी में भव्य मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में लव-कुश समाज द्वारा यह यात्रा निकाली जा रही है। इधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी वर्मा ने कहा कि इस रथ यात्रा में दो रथ होंगे, जिसमें साथ में हवन कुंड भी होगा। यह यात्रा पटना से रवाना होकर हाजीपुर होते हुए छपरा पहुंचेगी जहां रात्रि विश्राम होगा। दूसरे दिन यानी तीन जनवरी को यह यात्रा छपरा से सिवान होते हुए गोपालगंज पहुंचेगी जबकि उसके अगले दिन यह रथ बेतिया होते हुए वाल्मीकि नगर पहुंचेगी। पांच जनवरी को यह यात्रा वाल्मीकि नगर से मोतिहारी एवं शिवहर होते हुए पुनौरा धाम पहुंचेगी और वही रात्रि विश्राम होगा।

विभिन्न जिलों से होते हुए यह रथ यात्रा गया, अरवल, सासाराम और आरा होते हुए 20 जनवरी को रामकर्म भूमि (विश्वामित्र आश्रम) बक्सर से आशीर्वाद लेकर गाजीपुर और सुल्तानपुर के रास्ते अयोध्या जी के लिए प्रस्थान करेगी। 22 जनवरी को इस यात्रा का समापन अयोध्या जी में होगा। इस प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रवीण चंद्र राय पटेल ने कहा कि सबके सिया, सबके राम के स्लोगन के साथ इस यात्रा में सभी सनातनी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करना है जिनके अथक प्रयास से आज हम सनातनियों को यह सौभाग्य मिल रहा है और यह शुभ घड़ी देखना नसीब हुआ। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने इस मुद्दे को हर समय लटकाने की कोशिश की। इसका परिणाम हुआ कि प्रभु श्री राम को वर्षों टेंट में रहना पड़ा। अब प्रभु श्री राम भव्य मंदिर में प्रवेश करेंगे। इस प्रेसवार्ता में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार और यात्रा संयोजक नूतन पटेल भी शामिल रहे।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Jharkhand Board Result 2026 Update: अप्रैल में मैट्रिक-इंटर रिजल्ट की तैयारी...

 झारखंड बोर्ड 2026 के मैट्रिक और इंटर परीक्षा परिणाम अप्रैल में जारी हो सकते हैं। मूल्यांकन अंतिम चरण में, जानें पूरी अपडेट।Jharkhand Board Result...

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...

Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना...

 बिहार के युवा स्टार्टअप गौरस और सेवासिटी ने Startup Bihar योजना की मदद से बनाई पहचान, 50 हजार यूजर्स तक पहुंचा लोकल बिजनेस।Bihar Startup...

Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का...

 पटना के छात्रों ने ACAD Crossword प्रतियोगिता 2026 में स्कूल और कॉलेज श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया, देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भी दर्ज...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार...

 तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में राजद नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन।Tejashwi Yadav Ranchi Visit...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img