Advertisment

अलफलाह यूनिवर्सिटी पर प्रशासन के एक्शन पर मदनी ने लगाये आरोप, कांग्रेस ने किया समर्थन तो बीजेपी हुई हमलावर, IAS नियाज खान ने कहा …..

अलफलाह यूनिवर्सिटी पर प्रशासन के एक्शन पर मदनी ने लगाये आरोप, कांग्रेस ने किया समर्थन तो बीजेपी हुई हमलावर, IAS नियाज खान ने कहा …..

22 Scope News desk :  सुरक्षा एजेंसियों द्वारा फरीदाबाद और जम्मु कश्मीर में एक्शन के बाद संदिग्ध डॉक्टर्स की प्रशासन ने धड़-पकड़ भी की है। सुरक्षा एजेंसी कड़ी से कड़ी जोड़ कर कदम रख रही है और कार्रवाई कर रही है। अलफलाह यूनिवर्सिटी पर भी प्रशासन की गाज गिरने वाली है। उसकी मान्यता रद्द करने से लेकर संदिग्ध लेन-देन के कारण बुलडोजर एक्शन भी संभावित है।

इसी को लेकर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना मदनी ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। मौलाना मदनी ने कहा कि “आज एक मुसलमान ममदानी न्यूयॉर्क का मेयर बन सकता है। एक खान लंदन का मेयर बन सकता है, लेकिन भारत में एक मुसलमान किसी यूनिवर्सिटी का वाइस चांसलर नहीं बन सकता, और अगर वह ऐसा करता है तो वह आजम खान की तरह जेल में चला जाएगा। देखो अल-फलाह में क्या हो रहा है। वह (फाउंडर) जेल में है और कौन जानता है कि उसे कितने साल वहां रहना होगा।”

मदनी के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता उदित राज

वही मदनी के बयान का कांग्रेस नेता उदित राज ने समर्थन किया है और कहा कि इस बयान का समर्थन करते हैं कि देश में मुसलमानों के साथ भेदभाव हो रहा है। उन्होंने पूछा, “मैं मानता हूं कि अल-फलाह यूनिवर्सिटी में किसी ने आतंकवादी गतिविधि की है। आतंकवाद के लिए कोई माफी नहीं हो सकती, लेकिन यूनिवर्सिटी को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। अगर कोई फाइनेंशियल गड़बड़ी हुई है तो कानून के हिसाब से जांच होनी चाहिए। लेकिन मुसलमानों के घरों पर बुलडोजर क्यों चलाया जा रहा है?”

वहीं उदित राज ने अमेरिका से तुलना करते हुए उन्होंने कहा, “अमेरिका महान है क्योंकि वहां कोई भेदभाव नहीं है।” समाजवादी पार्टी के घनश्याम तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सफाई देनी चाहिए।

बीजेपी हुई हमलावर, बोली – अरशद मदनी के बयान से भ्रम की स्थिति

इस बयान के बाद बीजेपी भी हमलावर हो गई है बीजेपी ने कहा कि “अरशद मदनी के बयान में भ्रम है। एक तरफ तो वह कहते हैं कि दुनिया में मुसलमानों की हालत अच्छी नहीं है और दूसरी तरफ वह न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी के बारे में बात करते हैं। उन्होंने आजम खान और अलफलाह यूनिवर्सिटी का भी जिक्र किया। अल फलाह यूनिवर्सिटी का मालिक एक अपराधी है और आजम खान कई अपराधों में शामिल हैं। सरकार सबको साथ लेकर चल रही है। उन्हें देश के लोगों में भ्रम पैदा नहीं करना चाहिए।”

IAS नियाज खान ने लिखा- कट्टरता सिखाने वाला पंक्चर बनाता है

वहीं IAS नियाज खान ने मुसलमानों की शिक्षा, कट्टरता को लेकर किया पोस्ट, ‘जिसने शिक्षा प्राप्त की वो लंदन का मेयर बना’, ‘जिसने कट्टरता की शिक्षा ली वो मैकेनिक बना’ है।

ये भी पढ़े :  आधार कार्ड बनाना जंग जीतने से कम नहीं, प्रदेश के 580 में चार सौ केन्द्र बंद, रोज डाकघरों के चक्कर लगाने को लोग हुये मजबूर

Bihar News: घायल BDO से मिले मंत्री श्रवण कुमार, अस्पताल पहुंचकर...

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सारण जिले के दो घायल बीडीओ से पटना के अस्पतालों में मुलाकात की। दोनों अधिकारी 25...

Misir Besra arrested: 1 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार,...

Misir Besra arrested: झारखंड पुलिस को नक्सल-विरोधी अभियानों में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने धनबाद ज़िले से शीर्ष माओवादी नेता मिसिर बेसरा को...

Voter List SIR 2026: आज जमा करें Enumeration Form, नहीं तो...

झारखंड में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई है। फॉर्म जमा नहीं करने वालों...