आधार कार्ड बनाना जंग जीतने से कम नहीं, प्रदेश के 580 में चार सौ केन्द्र बंद, रोज डाकघरों के चक्कर लगाने को लोग हुये मजबूर

आधार कार्ड बनाना जंग जीतने से कम नहीं, प्रदेश के 580 में चार सौ केन्द्र बंद, रोज डाकघरों के चक्कर लगाने को लोग हुये मजबूर

22 Scope News desk : आधार कार्ड बनवाना या उसमें संशोधन कराना वर्तमान में किसी जंग जीतने से कम नहीं है। जबकि पूरे बिहार के 25 डिवीजन में 580 डाकघरों को आधार संचालन के लिये अधिकृत किया गया है और उनमें से सिर्फ 180 केन्द्र ही किसी तरह चल रहे हैं। वहीं 400 केन्द्र महीनों से धूँल फांक रहे हैं। खास बात यह है कि इसकों बंद करने की अधिकारिक घोषणा भी नहीं हुई है। ऐसे में डाकघरों को चक्कर लगाने को लोग मजबूर हो रहे हैं।

जीपीओ में रोज पहुँच रहे सैकड़ों लोग

लोगों की परेशानी इसी बात से समझी जा सकती है कि पटना जीपीओ में नये आधार कार्ड और आधार अपडेट कराने के लिए केवल पटना शहर ही नहीं दूसरे जिले से हर दिन पांच सौ से अधिक पहुंच रहे हैं। इनमें बुजुर्ग महिला-पुरुष, बच्चे और छात्र-छात्राएं पहुंच रही है। पटना जीपीओ के अंदर लोग रात में नंबर लगा कर अपनी बारी का इंतजार करते थे हालांकि बाद में इन लोगों के रात में प्रवेश पर रोक की भी बात कही गई थी।

 बाहर के जिलों के लोग पहुँच रहे पटना

लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पटना जीपीओ आधार सेंटर पर जमुई, विक्रमगंज, रोहतास, सासाराम, मुजफ्फरपुर, छपरा, सीवान, समस्तीपुर, गोपालगंज, बिहारशरीफ, गया, जहानाबाद, बक्सर, दरभंगा आदि जिले से 400 से 500 लोग रोज पहुंच रहे हैं। पटना जीपीओ में 11 आधार काउंटर और दो मोबाइल अपडेट काउंटर हैं।

तकनीकी कारणों से आपरेटर्स के यूजर आईडी बंद

राजधानी पटना में कई जगह प्राईवेट आपरेटर्स द्वारा भी आधार कार्ड बनाये जाते थे लेकिन उनमें से अधिकतर जगहों पर ताले लटके है। दूर दराज से लोग आकर लौट रहे हैं।

बड़ी संख्या में आधार सेंटर्स तकनीकी कारणों से बंद

बिहार के डाकघर आधारित आधार सेवा केंद्रों में बड़ी संख्या में सेंटर तकनीकी कारणों से बंद पड़े हैं। अधिकारियों के अनुसार, सेंटर बंद होने की सबसे बड़ी वजह यह है कि यूआइडीएआइ ने कई ऑपरेटरों की यूजर आइडी बंद कर दी है। नये रजिस्ट्रेशन और री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में भी देरी हो रही है। कई सिस्टम समय पर पुनः पंजीकृत नहीं हो पा रहे हैं।

कर्मियों को भी परीक्षा का स्लॉट नही मिल रहा

आधार सेंटर पर काम करने वाले कर्मचारियों को यूआइडीएआइ की परीक्षा पास करनी होती है लेकिन पिछले कई महीनों से परीक्षा के स्लॉट उपलब्ध नहीं कराए जा रहे, जिसके कारण नए ऑपरेटरों की बहाली नहीं हो पा रही है और पुराने सेंटर बंद होते जा रहे हैं।

ये भी पढ़े :    वित्तीय धोखाधड़ी रोकने के लिये ट्राई की नई पहल, 1600 सीरीज वाले नंबर होंगे सक्रिय,बैंक और एएमसी को मिला निर्देश

Saffrn

Trending News

Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय...

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा...

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...

Ranchi Missing Girl Case: कोकर से लापता 18 माह की मासूम...

 रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। नाले से बरामद अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस...

NEET-UG 2026: पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों का...

NEET UG 2026 : सपनों पर फिरा पानी, पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द! "सालों की मेहनत, रातों की नींद और आंखों में सजे डॉक्टर बनने के सपने... सब कुछ एक झटके में धुंधला हो गया।"देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG 2026, को पेपर लीक की पुष्टि के बाद आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इस फैसले ने 24 लाख से अधिक छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर जहाँ व्यवस्था की शुचिता बचाने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी था, वहीं दूसरी ओर उन ईमानदार छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है जिन्होंने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की थी।शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—आखिर कब तक छात्र सिस्टम की इन कमियों की भेंट चढ़ते रहेंगे?

Election Promise Debate: तमिलनाडु में विजय सरकार ने तुरंत लागू किये...

तमिलनाडु में विजय सरकार ने शपथ के बाद चुनावी वादों पर अमल शुरू किया, जबकि झारखंड में महागठबंधन की सात गारंटियों पर सवाल उठ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img