चतरा में कांग्रेस पर बरसे मध्य प्रदेश के सीएम, बोले- ‘ये लोग मलेरिया और कोविड के कीटाणु हैं’

चतरा. भारतीय जनता पार्टी के चतरा लोकसभा प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने चतरा पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस और उसके नेताओं पर रामलला और भगवान श्री कृष्णा का अपमान करने का गंभीर आरोप लगाया है।

चतरा में कांग्रेस पर बरसे मध्य प्रदेश के सीएम

इसके अलावा एमपी के मुख्यमंत्री ने जमकर कांग्रेस और महागठबंधन के नेताओं के पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिसे मंगलसूत्र का ज्ञान नहीं वो भी पीएम मोदी को इस मामले में घेरने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं इस दौरान एमपी के सीएम ने विवादित बयान देते हुए कांग्रेसियों को मलेरिया और कोविड का कीटाणु तक कह डाला।

वहीं चतरा से वे रांची स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। यहां उनका भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की और यहां भी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

सोनु भारती की रिपोर्ट

Diwali Flight Fare: दीपावली-छठ से पहले रांची का हवाई किराया रिकॉर्ड...

 दीपावली और छठ से पहले महानगरों से रांची आने वाली उड़ानों का किराया 24 हजार रुपए तक पहुंच गया है। ट्रेनों में भी सीटें...

Jharkhand Weather: लो प्रेशर के असर से झारखंड में बारिश, रांची...

 बंगाल की खाड़ी के लो प्रेशर के असर से झारखंड में बारिश हुई। रांची में 35 मिमी बारिश दर्ज हुई। आज कई जिलों में...

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...