मध्य प्रदेश के राज्यपाल और सीएम को महाकुंभ 2025 का दिया आमंत्रण

डिजिटल डेस्क : मध्य प्रदेश के राज्यपाल और सीएम को महाकुंभ 2025 का दिया आमंत्रण। यूपी में शुरू होने जा रहे महाकुंभ 2025 की भव्य तैयारी के क्रम में देश के सभी प्रमुख हस्तियों को मेजबान उत्तर प्रदेश की ओर से बाकायदा आमंत्रण दिया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह मध्य प्रदेश पहुंचे।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वहां के राज्यपाल और सीएम से यूपी के जलशक्ति मंत्री ने मुलाकात की एवं उन्हें महाकुंभ 2025 का विधिवत आमंत्रण पत्र सौंपा।

राजभवन पहुंचकर यूपी के मंत्री ने दिया महाकुंभ 2025 का आमंत्रण

रविवार को यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह एक शिष्टमंडल के साथ मध्य प्रदेश पहुंचे और राज्यपाल एवं सीएम से मुलाकात की। यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल  मंगुभाई पटेल  से राजभवन में भेंट कर उन्हें ‘महाकुम्भ-2025’ के लिए सादर आमंत्रित किया।  साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी से भेंट कर उन्हें भी ‘महाकुम्भ-2025’ के लिए सादर आमंत्रित किया।

मध्य प्रदेश के राजभवन में राज्यपाल और सीएम से मुलाकात करते यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह।
मध्य प्रदेश के राजभवन में राज्यपाल और सीएम से मुलाकात करते यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह।

बोले स्वतंत्रदेव – पीएम और सीएम के मार्गदर्शन में महाकुंभ 2025 के भव्य आयोजन को  यूपी प्रतिबद्ध

इसी क्रम में आज भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता को जल शक्ति मंत्री  स्वतंत्र देव सिंह  ने संबोधित कर महाकुम्भ-2025 के ऐतिहासिक आयोजन से जुड़ी जानकारी प्रदान की।

जल शक्ति मंत्री  स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि – ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमूल्य मार्गदर्शन में एवं  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  के कुशल नेतृत्व में तीर्थराज प्रयागराज में महाकुम्भ-2025 के दिव्य-भव्य, अद्वितीय और अविस्मरणीय आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है’। इस अवसर पर उनके साथउत्तर प्रदेश के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

 

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...

JSSC CGL Paper Leak: JSSC CGL पेपर लीक जांच में नया...

JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी की जांच में नया खुलासा हुआ है। परीक्षा से एक दिन पहले दुग्धा के होटल में अभ्यर्थियों को पेपर रटाए...

GATE 2027 Registration: आज से शुरू, IIT Madras करेगा परीक्षा; जानें...

 GATE 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। IIT Madras परीक्षा आयोजित करेगा। जानें पात्रता, परीक्षा पैटर्न, नई जानकारी और...