गया : बोधगया स्थित विश्वदायी महाबोधि मंदिर को थाईलैंड की मैत्री थाई प्रोजेक्ट संस्था द्वारा चार एम्बुलेंस डोनेट किया गया। बीटीएमसी सचिव के सहायक गजेन्द्र कुमार ने बताया कि महाबोधि मंदिर के समीप दान समारोह आयोजित कर मैत्री थाई प्रोजेक्ट के प्रतिनिधि और बौद्ध भिक्षुओं ने चारों एम्बुलेंस डोनेट किया। इसमें एक एम्बुलेंस बीटीएमसी के लिए, दूसरा बोधगया स्थित रॉयल थाई बौद्धमठ के लिए और दो एम्बुलेंस राजगीर व नालंदा के बौद्धमठों के लिए डोनेट किया गया है। दान समारोह कार्यक्रम के मौके पर बीटीएमसी सचिव एन दोरजे, महाबोधि मंदिर के पुजारी भिक्षु चलिन्दा, थाई बौद्धमठ के प्रभारी सहित अन्य मौजूद थे।
रिपोर्ट : पुरुषोत्तम कुमार


















