महाकुंभ मेला-2025 : महाप्रबंधक ने अन्य विभागाध्यक्षों के साथ की वॉर रूम पहुंचकर स्थिति की समीक्षा

हाजीपुर : महाकुंभ मेला-2025 के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन स्थिति की निगरानी हेतु महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेल छत्रसाल सिंह ने अन्य विभागाध्यक्षों के साथ आज पीआरपी स्थित वॉर रूम पहुंचकर स्थिति की समीक्षा की। महाप्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरसंभव कदम उठाएं जाएं। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

विभिन्न स्टेशनों से अबतक कुल 757 कुंभमेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया है

महाकुंभ-2025 के श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के विभिन्न स्टेशनों से अबतक कुल 757 कुंभमेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया है। इसके साथ उनकी सुविधा हेतु 19 प्रमुख स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं से युक्त होल्डिंग एरिया का निर्माण भी कराया गया है। जिसमें आवास, भोजन और अन्य आवश्यक चीजों की विशेष व्यवस्था की गई है। ताकि प्रतीक्षारत यात्री अपनी ट्रेनों में चढ़ने तक आराम से रह सकें। स्टेशनों पर उनकी सुरक्षा हेतु कड़े प्रबंध किए गए है तथा काफी संख्या में आरपीएफ, जिला पुलिस एवं एसएसबी की सेवा ली जा रही है। रेलवे सुरक्षा बल की मदद से यात्रियों को पंक्तिबद्ध कर ट्रेनों में चढ़ाया जा रहा है ताकि किसी तरह की असुविधाजनक स्थित उत्पन्न न हो।

यह भी पढ़े : महाकुंभ में जाने के लिए पटना जंक्शन पर यात्रियों की उमड़ी भीड़, मगध एक्सप्रेस का नजारा देखें

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Durga Puja Electricity Supply: बिहार में बिजली व्यवस्था की निगरानी...

Bihar Durga Puja Electricity Supply, पटना: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं, पूजा समितियों और आम नागरिकों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने के...

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की महिला जनप्रतिनिधियों ने बदली गांवों...

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की पंचायतों में महिला जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, महिला सुरक्षा और आजीविका के क्षेत्र में बदलाव की नई मिसाल...

Tiger Shroff Firing News: मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर...

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट में...