Advertisment

हिंदू नव वर्ष व रामनवमी उत्सव को लेकर महर्षि विश्वामित्र सेना की बैठक पूरी, भव्य रूप से मनाने की तयारी

बक्सर : महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक राज कुमार चौबे लंबे समय से बक्सर में सनातन संस्कृति की विरासत को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में आगामी हिंदू नव वर्ष एवं रामनवमी उत्सव को भव्य रूप से मनाने के उद्देश्य से महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन एवं विश्वामित्र सेना द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक श्री हनुमान मंदिर बक्सर गोलंबर पर आयोजित हुई, जिसमें स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि हिंदू नव वर्ष एवं रामनवमी को भव्य और संगठित तरीके से मनाने के लिए व्यापक तैयारियां आज से ही प्रारंभ की जाएगी।

जनता से आग्रह किया कि वे अपने घर-घर में हिंदू नव वर्ष को उल्लासपूर्वक मनाएं – राज कुमार चौबे

इस अवसर पर राज कुमार चौबे ने बक्सर की जनता से आग्रह किया कि वे अपने घर-घर में हिंदू नव वर्ष को उल्लासपूर्वक मनाएँ और अपनी सनातन परंपराओं को सहेजने में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि यह उत्सव न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सुदृढ़ करेगा, बल्कि समाज में एकता और समरसता का संदेश भी देगा। बैठक में विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय मीडिया को-ऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय, मुनमुन चौबे, श्री हनुमान मंदिर बक्सर के अध्यक्ष अरविंद सिंह, राजेंद्र पांडे, टूना उपाध्याय, रामश्रे ओझा, राजेंद्र पांडेय, चंदन कुमार पाठक, ईश्वर दयाल, डॉ. राम प्रताप सिंह, मनोज सिंह, संजय सिंह, टिंकू सिंह, विकास मिश्रा, किशन सिंह, अनिल शर्मा, सोनू सिंह और सुनील सिंह उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : सनातनी सम्मान समारोह : राजकुमार चौबे बोले- केवल बक्सर के मूल निवासी ही कर सकते हैं सनातन धरोहर की रक्षा

यह भी देखें :

Ramayana Trailer Review: भव्य विजुअल्स, दमदार रावण और शानदार VFX, क्या...

Ramayana Trailer Review: नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में। यश के रावण, रणबीर कपूर के श्रीराम, साई पल्लवी की...

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...

Jharkhand ED Raid: अवैध कोयला कारोबार पर सबसे बड़ी कार्रवाई, ₹160...

Jharkhand ED Raid: धनबाद में अवैध कोयला खनन और तस्करी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई। ₹160 करोड़ के म्यूचुअल फंड फ्रीज, ₹1.02 करोड़...