शिवहर: पिपराही पुलिस ने गांजा तस्कर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने गांजा तस्कर महेश सहनी को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय भारती से प्राप्त जानकारी के अनुसार 05 दिसंबर की रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बेलवा नरकटिया गांव में छापेमारी की. जहां से छापेमारी के दौरान महेश सहनी के घर से ब्लू रंग के प्लास्टिक में लपेटा हुआ 1700 ग्राम गांजा बरामद हुआ और सूटकेश में रखे एक कॉपी, चार डायरी भी बरामद किया गया है. मौके से 2.64 लाख रूपए भारतीय और 36,040 नेपाली करेंसी भी बरामद किया गया है. मामले में संलिप्त महेश सहनी को फिलहाल गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की छानबीन जारी है.
रिपोर्ट- मनोज


