Advertisment

मंईयां सम्मान योजना: अब तक 67.84 लाख आवेदन जमा, 58.09 लाख का सत्यापन पूरा

रांची: मंईयां सम्मान योजना के तहत पूरे झारखंड में अब तक 67 लाख 84 हजार 154 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 58 लाख 9 हजार 779 लाभुकों के आवेदन सत्यापित हो चुके हैं।

सत्यापित लाभुकों के बैंक खातों में 25 जनवरी तक 2500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि लाभुकों की कुल संख्या 59 लाख से अधिक हो सकती है।

मंईयां सम्मान योजना का पोर्टल अब फिर से सक्रिय हो गया है, और जिलास्तर पर आवेदनों का अंतिम सत्यापन कार्य जारी है। अंतिम सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर लाभुकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

जिन महिलाओं को पहले मंईयां सम्मान योजना के तहत पैसे मिले थे, लेकिन सत्यापन प्रक्रिया में अपात्र पाई गईं, उनके खाते में इस बार पैसे ट्रांसफर नहीं किए जाएंगे। सरकार ने योजना के तहत पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सत्यापन प्रक्रिया को प्राथमिकता दी है।

इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में राहत देने का प्रयास कर रही है।

समाहरणालय परिसर सिवान में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का होगा...

पटना : नागरिकों के लिए पासपोर्ट सेवाओं को अधिक सुलभ, सुविधाजनक एवं जनोन्मुखी बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के क्रम में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना...

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...

JSSC Recruitment 2026: सहायक आचार्य भर्ती आवेदन स्थगित, Inter Level Exam...

जेएसएससी ने सहायक आचार्य (पारा कोटि) भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी है। इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के आवेदन की...