Maiya Samman Yojana: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना Update: रुकी किस्तें फिर होंगी जारी, Holi से पहले खाते में आएगी राशि

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना के कई लाभुकों की रुकी किस्तें दोबारा जारी होंगी। होली से पहले फरवरी की राशि ट्रांसफर करने के निर्देश।


Maiya Samman Yojana रांची: राज्य में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत कई लाभुकों को शुरुआती तीन से चार किस्तों का भुगतान तो मिला, लेकिन उसके बाद अचानक राशि मिलनी बंद हो गई। अब सरकार ने ऐसे लाभुकों को दोबारा भुगतान शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय की ओर से आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जिलों से विस्तृत जानकारी मांगी गई है।

राज्य भर से शिकायतें मिली थीं कि बड़ी संख्या में ऐसे लाभुक हैं, जो योजना के सभी आवश्यक मापदंड पूरे करते हैं, उन्हें प्रारंभ में राशि भी मिली थी, लेकिन बाद में किसी कारणवश भुगतान रोक दिया गया।


Key Highlights

• तीन से चार किस्तों के बाद कई लाभुकों का भुगतान रुका

• कागजात में त्रुटि सुधार के बाद दोबारा राशि देने की तैयारी

• सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने जिलों से मांगी रिपोर्ट

• पात्र लाभुकों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश

• होली से पहले फरवरी की राशि खाते में ट्रांसफर होगी


Maiya Samman Yojana: तीन से चार किस्तों के बाद बंद हुआ भुगतान

सामाजिक सुरक्षा निदेशालय को मिली रिपोर्ट के अनुसार कई लाभुकों के दस्तावेजों में त्रुटियां पाई गई थीं, जिसके कारण भुगतान अटक गया। निदेशालय ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि ऐसे लाभुकों की सूची तैयार कर कागजात में मौजूद त्रुटियों को सुधारने की प्रक्रिया पूरी कराई जाए।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि पात्र लाभुकों को दोबारा राशि देने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। इसके लिए संबंधित लाभुकों को दस्तावेज सत्यापन और बैंक विवरण की जांच कराने को कहा गया है।

Maiya Samman Yojana: कागजात सुधार के बाद फिर मिलेगा लाभ

जिन लाभुकों का भुगतान दस्तावेजी त्रुटि के कारण रुका है, उनके कागजात में सुधार के बाद किस्तों का भुगतान फिर से शुरू किया जाएगा। निदेशक स्तर से जिलों को निर्देश जारी कर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है, ताकि पात्र लाभुकों को योजना का लाभ मिल सके।

अधिकारियों का कहना है कि भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और त्रुटिरहित डाटा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

Maiya Samman Yojana: होली से पहले फरवरी की राशि ट्रांसफर

मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को फरवरी माह की राशि होली से पहले उनके बैंक खातों में भेज दी जाएगी। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी जिलों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इस माह के अंत तक एक माह की राशि सभी पात्र लाभुकों के खातों में ट्रांसफर करने की योजना है।

पिछले माह राज्य में 51.02 लाख लाभुकों को राशि ट्रांसफर की गई थी और इसके लिए बजट भी जिलों को उपलब्ध करा दिया गया है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img