Maiya Samman Yojana Update: झारखंड में महिलाओं और पेंशनधारकों को बड़ी राहत, जिलों को जारी हुई राशि

 झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना और सर्वजन पेंशन योजना के लिए जिलों को राशि जारी की। महिलाओं को एक साथ 5000 रुपये मिलेंगे।


Maiya Samman Yojana Update रांची: झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना और मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों को बड़ी राहत देते हुए जिलों को राशि आवंटित कर दी है। इस संबंध में सभी जिलों को विभागीय पत्र भी भेज दिया गया है। सरकार की ओर से मंईयां सम्मान योजना के लिए 80 अरब 71 करोड़ रुपये और सर्वजन पेंशन योजना के लिए 21 अरब 91 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं।

राज्य सरकार के इस फैसले से लाखों महिलाओं और पेंशनधारकों को सीधा लाभ मिलेगा। जिला स्तर से लाभुकों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की जायेगी।

Maiya Samman Yojana Update: मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को मिलेगा 5000 रुपये

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की लगभग 51 लाख महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सहायता राशि दी जाती है। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने योजना के लिए 871 करोड़ रुपये जिलों को भेज दिये हैं।

सरकार ने अप्रैल और मई माह की राशि एक साथ जारी करने का निर्णय लिया है। ऐसे में लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में एकमुश्त 5000 रुपये भेजे जायेंगे। इससे महिलाओं को घरेलू जरूरतों और आर्थिक सहायता में राहत मिलने की उम्मीद है।


Key Highlights

  • झारखंड सरकार ने जिलों को योजनाओं की राशि जारी की

  • मंईयां सम्मान योजना के लिए 80 अरब 71 करोड़ रुपये आवंटित

  • 51 लाख महिलाओं को एक साथ 5000 रुपये मिलेंगे

  • सर्वजन पेंशन योजना के लिए 2191 करोड़ रुपये जारी

  • लाभुकों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर होगी राशि


Maiya Samman Yojana Update: सर्वजन पेंशन योजना के लिए 2191 करोड़ रुपये आवंटित

मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना के तहत राज्य के लगभग 40 लाख लाभुकों को प्रति माह 1000 रुपये पेंशन दी जाती है। सरकार ने इस योजना के लिए 2191 करोड़ रुपये जिलों को आवंटित किये हैं।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार सभी जिलों को राशि हस्तांतरण की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया गया है, ताकि लाभुकों को समय पर भुगतान मिल सके।

Maiya Samman Yojana Update: जिला स्तर से खातों में भेजी जायेगी राशि

सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि दोनों योजनाओं की राशि जिला स्तर से सीधे लाभुकों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जायेगी। विभाग ने जिलों को भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

राज्य सरकार की इन योजनाओं को महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए बड़ी सामाजिक सुरक्षा पहल माना जा रहा है।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Monsoon Alert: समय से पहले मॉनसून की दस्तक, 19 मई...

 झारखंड में समय से पहले मॉनसून पहुंचने के संकेत, 19 मई तक तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर कई जिलों में ऑरेंज और...

CBSE Result 2026: Sarala Birla Public School Ranchi के छात्रों ने...

 सरला बिरला पब्लिक स्कूल रांची के छात्रों ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। निष्का राज ने 97.8% अंक हासिल कर...

Jio Bharat Phone: बिहार-झारखंड में Live Cricket और UPI Payment का...

बिहार-झारखंड में जियो भारत फोन लाइव क्रिकेट, यूपीआई पेमेंट अलर्ट और डिजिटल सुरक्षा फीचर्स के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।Jio Bharat Phone...

EV Policy 2026: बिहार में महिलाओं को Electric Car खरीदने पर...

 बिहार सरकार की नई EV Policy 2026 लागू। महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार पर 1 लाख और ई-स्कूटर पर 12 हजार रुपये तक का अनुदान...

Life Certificate Update: 30 मई तक जीवन प्रमाणीकरण कराएं पेंशनधारी, मंत्री...

 बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से 30 मई तक जीवन प्रमाणीकरण कराने की अपील। अब तक 91.25 लाख लाभुक करा चुके हैं लाइफ सर्टिफिकेशन।Life...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img