Advertisement
Advertisement

Maiyan Samman Yojna को लेकर बड़ी अपडेट, अब नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर…

Maiyan Samman Yojna

Ranchi : मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ी अपडेट निकलकर सामने आ रही है। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निदेशानुसार कल यानि 29 अप्रैल को रांची जिला में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए पंचायतवार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के आधार सीडिंग का कार्य किया जायेगा।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : मौत की डैम! धुर्वा डैम में फिर डूबा युवक, तलाश में जुटी पुलिस… 

Maiyan Samman Yojna : सुबह 10ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक कैंप का आयोजन

जिला के सभी पंचायत में पूर्वाह्न 10ः00 बजे से अपराह्न 3ः00 बजे तक शिविर का आयोजन किया जायेगा। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जिला के सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को पूर्व में ही शिविर के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निदेश दिया जा चुका है।

Breaking : हेमंत सरकार को बड़ा झटका, रिम्स निदेशक को हटाने के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक… 

शहरी क्षेत्र के लाभुक संबंधित बैंक में करा पायेंगे आधार सीडिंग

दिनांक 29.04.2025 को ही शहरी क्षेत्र के सभी बैंक शाखाओं में लाभुकों के आधार सीडिंग का कार्य सम्पादित किया जायेगा। जिसमें योजना अंतर्गत शहरी क्षेत्र के लाभुक संबंधित बैंक में उपस्थित होकर अपना आधार सीडिंग करवा सकेंगे।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : बेखौफ अपराधी! पति की आंखों में पट्टी बांधकर पत्नी से दुष्कर्म में दो धराए, लूटपाट के बाद… 

इन लाभुकों की होगी आधार सीडिंग

कैंप में योजना अंतर्गत उन लाभुकों के बैंक खाते से आधार सीडिंग की जाएगी, जिन्हें 3 महीने की एकमुश्त सम्मान राशि 7500 रुपए 03.04.2025 या उसके पश्चात मिली है। जिन लाभुकों को 03.04.2025 से पहले एकमुश्त तीन महीने की सम्मान राशि बैंक खाते में स्थानांतरित की गई थी, उन्हें कैंप में आने की आवश्यकता नहीं है, उनका आधार बैंक खाते से सीडेड है।

ये भी पढ़ें- Jamtara Crime : अंधेरी रात में दुधारू गाय को स्कॉर्पियो में लादकर चलते बने, CCTV में कैद… 

आपको बतायें कि विभागीय संकल्प के आलोक में योजना के लाभुकों को अप्रैल-2025 से केवल आधार लिंक्ड सिंगल बैंक खाता के माध्यम से ही सम्मान राशि का भुगतान किया जाना है।

कुंदन कुमार की रिपोर्ट–

Commercial Advertisment

आज का राशिफल 6 November 2026: मेष से मीन तक जानें...

आज का राशिफल, 6 November 2026 (Friday)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...