Patna में टला बड़ा हादसा, लोगों से भरी नाव टकराई पीपा पुल से

पटना: अक्सर राजधानी से सटे गंगा किनारे क्षेत्र से नाव के गंगा नदी में पलटने और डूबने की घटनाएं सामने आती रहती है। हादसों में कई लोगों की मौत भी होती है। एक ताजा और बड़ी खबर है राजधानी से सटे राघोपुर दियारा क्षेत्र के आसपास की जहां नाव से नदी पार करते समय एक बड़ा हादसा टल गया। नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद आवागमन का एक मात्र जरिया पीपा पुल खोल दिया गया है।

पीपा पुल खुलने के बाद क्षेत्र में आवागमन का एक मात्र जरिया नाव ही बचा है। गुरुवार को नाव से नदी पार कर रहे एक नाव हादसे का शिकार होते होते रह गया। नाव पर करीब डेढ़ से दो दर्जन यात्री सवार थे। बताया जाता है कि नाव पीपा पुल से टकरा गया जिसके बाद नाव के निचले हिस्से में पानी भरना शुरू हो गया। नाव पर सवार लोगों में दहशत और हड़कंप मच गया जिसके बाद कुछ लोगों और अन्य नाविकों ने हिम्मत करते हुए नाव को किसी तरह पीपा पुल में सटा कर यात्रियों को सुरक्षित नाव से उतारा।

यात्रियों को दुर्घटनाग्रस्त नाव से उतारने के बाद अन्य नाव से फिर गंगा नदी पार करवाया। बताया जा रहा है कि नाव पर अधिकतर सवार राघपुर इलाके के स्कूलों में कार्यरत शिक्षक थे जो अपना ड्यूटी कर वापस लौट रहे थे तभी नाव पीपा पुल के हिस्से से जा टकराया। लोगों ने बताया कि नदी में जलस्तर में बढ़ोतरी और पानी में तेज बहाव के कारण यह हादसा हुआ लेकिन गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया।

यह भी पढ़ें- Bridge Collapse: मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी पर साधा निशाना, कहा ‘डेढ़ वर्षों तक…’

https://youtube.com/22scope

पटना से उमेश चौबे की रिपोर्ट

Patna Patna Patna Patna

Patna

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...