Samastipur में टला बड़ा हादसा, दरभंगा से दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति…

समस्तीपुर: समस्तीपुर में एक बड़ा रेल हादसा टल गया। दिल्ली से दरभंगा जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन से बोगी अलग हो गए। हालांकि घटना में किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना सोनपुर रेल मंडल के खुदराम बोस पूसा स्टेशन के समीप की है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार दरभंगा से नई दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक्सप्रेस का कपलिंग खुदीराम बोस पूसा रेलवे स्टेशन के समीप टूट गया जिसके बाद इंजन के साथ एक बोगी आगे बढ़ी जबकि बाकि बोगियां पीछे छूट गई। ट्रेन के लोको पायलट ने करीब एक सौ मीटर आगे बढ़ने के बाद जब बोगी को पीछे छूटा देखा तो इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन को रोका और मामले की सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और फिर ट्रेन के कपलिंग को जोड़ा। ट्रेन के कपलिंग को जोड़ने के बाद ट्रेन आगे बढ़ी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Husband से थी दोस्ती तो रास्ते से हटाने के लिए सुपारी देकर पत्नी पर करवाया था हमला, 4 गिरफ्तार

Samastipur Samastipur

Samastipur

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव में क्यों उमड़ रही...

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव–2026 में आयोजित ग्रामश्री मेला आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। ग्रामीण विकास विभाग एवं...

Pakur Constitution Day Celebration: पाकुड़ में संविधान दिवस पर बच्चों को...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को एंडेवर एकेडमी, पाकुड़ स्थित बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में जागरूकता कार्यक्रम...