Husband से थी दोस्ती तो रास्ते से हटाने के लिए सुपारी देकर पत्नी पर करवाया था हमला, 4 गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में पिछले महीने एक महिला संस्कृति वर्मा को गोली मार कर घायल करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जून महीने में मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र में एक महिला को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया था। घायल महिला संस्कृति वर्मा के फर्द बयाने के आधार पर पुलिस ने छानबीन करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक पूर्व मंत्री की बहु और एक कार शोरूम के मालिक के इशारों पर महिला को गोली मारी थी। आरोपियों ने बताया कि मुख्य साजिश करता रूपा शर्मा ने उन्हें 10 लाख रूपये में हत्या की सुपारी दी थी। उन्होंने घटना को अंजाम देने से पूर्व गिरफ्तार आरोपी तुषार कुमार के हाथों साढ़े तीन लाख रुपया भिजवाया था बाकि के रूपये घटना को अंजाम देने के बाद देना था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिनीत कुमार उर्फ़ सन्नी, शिवशेख रंजन, तुषार कुमार और कृष्णकांत मिश्रा के रूप में की गई।

उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी रूपा शर्मा का मुजफ्फरपुर में एक कार का शोरूम है और पीड़िता के पति आर्यन वर्मा उनके शोरूम में काम करते थे। इसी दौरान दोनों में नजदीकी बढ़ गई थी और जिसकी वजह से उन्होंने आर्यन की पत्नी संस्कृति को रास्ते से हटाने के लिए सुपारी दी थी। फ़िलहाल पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos 

यह भी पढ़ें- Sheikhpura में बजरंग दल ने किया पौधरोपण, सुरक्षा का जिम्मा भी उठाया

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Husband Husband Husband Husband

Husband

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...