Commercial Advertisment

औरंगाबाद में बड़ा हादसा: नदी में डूबने से चार छात्राएं सहित 5 की मौत

औरंगाबाद : जिले में दिवाली से एक दिन पहले बड़ा हादसा हुआ है.

नदी में डूबने से चार छात्राएं सहित पांच लोगों की मौत हो गई.

मामला उपहारा थानाक्षेत्र के हमीदनगर गांव की है.

यह हादसा पुनपुन नदी के कुसुमरा घाट के समीप नदी में स्नान करने के दौरान हुआ.

इस घटना के बाद परिवार सहित पूरे गांव में मातम छा गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

गोताखोरों की मदद से एक शव बरामद

सूचना पर पहुंची उपहारा पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक शव को बरामद कर लिया है. बांकी शव की तलाश जारी है. बताया जाता है कि हमीदनगर गांव के गनौरी भगत के 14 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी, विजय भगत के 15 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी, बखोरी विश्वकर्मा की 14 वर्षीय पुत्री निधि कुमारी एवं हरिद्वार भगत के 13 वर्षीय पुत्री छोटी कुमारी दीपावली को लेकर घर का कपड़ा धोने के लिए पुनपुन नदी में गई थी. कपड़ा धोने के बाद सभी किशोरियों ने नदी में स्नान करने लगी.

बड़ा हादसा: बचाने के क्रम में डूबे युवक

स्नान करने के दौरान नदी की तेज धार में बह कर डूबने लगी. वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया. उसी समय गांव के मोती ठाकुर के 40 वर्षीय पुत्र शंकर ठाकुर ने डूब रहे किशोरियों को बचाने का प्रयास किया. बचाने के दौरान अपनी जान बचाने को लेकर डूब रही किशोरियों ने चारों तरफ से उन्हें पकड़ लिया जिसके कारण शंकर ठाकुर भी डूब गए. सूचना मिलते ही उपहारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक शव बरामद कर लिया है, बांकी की तलाश जारी है.

रिपोर्ट: दीनानाथ मौआर

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...