पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फायरिंग के बाद 7 अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, हथियार व 2 किलो चांदी बरामद

दरभंगा : दरभंगा जिले में रविवार की अहले सुबह करीब 4:20 बजे घनश्यामपुर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि जमालपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर बाजार में चोरी की घटना को अंजाम देकर छह-सात संदिग्ध व्यक्ति घनश्यामपुर थाना अंतर्गत दोहथा की ओर भाग रहे हैं। सूचना मिलते ही घनश्यामपुर थानाध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस वाहन को देखते ही संदिग्ध इधर-उधर भागने लगे। अफरा-तफरी के बीच शोर होने पर ग्रामीण भी जाग गए और पुलिस के साथ मिलकर पीछा शुरू किया गया। इसी दौरान एक संदिग्ध द्वारा पुलिस पर एक राउंड फायरिंग की गई।

घटना में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई

हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घेराबंदी कर कुल सात संदिग्धों को मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में बुद्ध पाल सिंह (65), बीर सिंह (30), प्रसादी (55), धर्मपाल (25), सेवा सिंह (32) और मंगल सिंह उर्फ मउ (31) सभी शाहजहांपुर (उप्र) के निवासी हैं। वहीं कन्हैया लाल (34) सौंपे हाथरस (उप्र) का रहने वाला है। पकड़े गए अभियुक्तों की तलाशी लेने पर पुलिस ने दो अवैध आग्नेयास्त्र, पांच जिंदा कारतूस, करीब दो किलोग्राम चांदी जैसे पदार्थ से बने जेवरात, एक मोबाइल फोन, ताला व शटर तोड़ने के औजार और मनोज ज्वेलर्स का बैग एवं रसीद बुक बरामद किए गए।

Darbhanga Police 2 22Scope News

जमालपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर बाजार स्थित मनोज ज्वेलर्स से चोरी की गई थी

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि बरामद ज्वेलरी विगत रात्रि जमालपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर बाजार स्थित मनोज ज्वेलर्स से चोरी की गई थी। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने किरतपुर बाजार से चोरी गई चांदी जैसी ज्वेलरी व अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। इसके अलावा अभियुक्तों ने दरभंगा जिले के बहेड़ा, बहेड़ी और लहेरियासराय थाना क्षेत्रों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है। अभियुक्त प्रसादी के विरुद्ध इज्जतनगर थाना बरेली में मामला दर्ज है। अभियुक्त बीर सिंह के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। अन्य अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

ग्रामीण SP आलोक कुमार ने कहा- पूछताछ के क्रम में आरोपियों के मोबाइल लोकेशन का तकनीकी विश्लेषण किया गया

ग्रामीण एसपी आलोक कुमार ने बताया कि पूछताछ के क्रम में आरोपियों के मोबाइल लोकेशन का तकनीकी विश्लेषण किया गया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि ये सभी समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामभद्रपुर स्टेशन के आसपास रहते थे। ये लोग खानाबदोश जीवन शैली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहते हुए अलग-अलग स्थानों पर घूम-घूमकर रेकी करते थे। इनके साथ कुछ महिलाएं भी रहती थीं।

गिरोह पहले उन इलाकों को चिन्हित करता था, जहां पुलिस की गश्ती कम होती थी – ग्रामीण SP

ग्रामीण एसपी ने बताया कि यह गिरोह पहले उन इलाकों को चिन्हित करता था, जहां पुलिस की गश्ती कम होती थी। इसके बाद रात्रि में सुनियोजित तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इन लोगों ने बहेड़ी थाना क्षेत्र के माया चौक, समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर समेत अन्य इलाकों में भी चोरी की घटनाएं की हैं। उन्होंने बताया कि अपराधियों के निशानदेही पर कल्याणपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान चोरी किए गए भारी मात्रा में गहनों की बरामदगी की गई है। इन गहनों की सुरक्षा के लिए एक व्यक्ति को प्रतिनिधि के रूप में तैनात किया गया था, जिसे स्थानीय पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

ग्रामीण SP ने कहा- यह गिरोह पूरी तरह पेशेवर तरीके से काम करता था

ग्रामीण एसपी ने कहा कि यह गिरोह पूरी तरह पेशेवर तरीके से काम करता था। ये लोग केवल रात में ही नहीं, बल्कि दिन में भी लोगों को टारगेट करते थे और फिर रात्रि में घटना को अंजाम देते थे। अब तक की जांच में यह भी सामने आया है कि अक्सर ऐसे खानाबदोश लोगों को गरीब और कमजोर समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता था, लेकिन अब पुलिस इस विषय पर पूरी तरह सतर्क हो गई है।

Darbhanga Police 1 22Scope News

जिले के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि जो लोग खानाबदोश तरीके से रह रहे हैं, उन पर विशेष नजर रखें

उन्होंने बताया कि जिले के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि जो लोग खानाबदोश तरीके से रह रहे हैं, उन पर विशेष नजर रखें, उनके बारे में विस्तृत जानकारी जुटाएं और आसपास के लोगों को भी सतर्क करें। साथ ही सीमावर्ती जिलों और अन्य जिलों के थानों को भी सूचित किया जा रहा है, ताकि दूसरे जिलों या राज्यों से आने वाले ऐसे संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखी जा सके।

गांव के लोगों ने साहस दिखाते हुए एक अपराधी को पकड़ने में पुलिस का सहयोग किया, वह सराहनीय है – ग्रामीण SP आलोक कुमार

ग्रामीण एसपी ने दोहथा गांव के ग्रामीणों की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह से गांव के लोगों ने साहस दिखाते हुए एक अपराधी को पकड़ने में पुलिस का सहयोग किया, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे ग्रामीण धन्यवाद के पात्र हैं और उन्हें चिन्हित कर प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्हें ‘पुलिस मित्र’ के रूप में सम्मान दिया जाएगा।

यह भी पढ़े : SP ने कुमारखंड थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित वारंटियों की गिरफ्तारी के दिए सख्त निर्देश

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Jamshedpur 30 Bed Hospital: ग्रामीणों के लिए बड़ी खबर! डुमरिया में...

Jamshedpur 30 Bed Hospital: पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

Bihar Urban Projects AI Monitoring: बिहार में AI से होगी शहरी...

Bihar Urban Projects AI Monitoring: बिहार में शहरी आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं को समय पर पूरा करने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित...

Jairam Mahato Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर कोर्ट...

Jairam Mahato Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को धनबाद स्थित एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...