SP के निर्देश पर गठित SIT ने 2 चोर व चोरी के 6 बाइक को किया बरामद

नवादा : रजौली अनुमंडल क्षेत्र में बाइक की चोरी की घटनाओं को लेकर एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर गठित एसआईटी की टीम ने दो बाइक चोर के साथ छह चोरी के बाइकों को जब्त किया है। एसडीपीओ गुलशन कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में बाइक की चोरी की घटना एवं चोरी की बाइकों का इस्तेमाल अवैध कार्यों में किए जाने की सूचना लगातार मिल रही थी।

गिरफ्तार युवक को थाना लाकर सघन पूछताछ की गई

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नवादा के निर्देश पर सिरदला थानाध्यक्ष सह एसआई संजीत राम के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया, जो बाइकों की चोरी एवं बाइक चोर गिरोह पर काम कर रहा था। बीते दिन गुरुवार को एसआईटी टीम को सूचना मिली कि एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल से सिरदला बाजार से बहुआरा गांव जाने वाला है। गुप्त सूचना के आलोक में गुप्तचर एवं पुलिस बल सक्रिय हो गए। इस दौरान सिरदला बाजार से चोरी के एक बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान अमावां के दरियापुर गांव निवासी नवलेश प्रसाद के पुत्र सागर कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार युवक को थाना लाकर सघन पूछताछ की गई।

यह भी देखें :

गिरफ्तार बाइक चोरों के निशानदेही पर 5 अन्य चोरी के बाइकों को बरामद किया गया – SDPO

गिरफ्तार युवक से पूछताछ एवं अन्य सूचनाओं के सत्यापन के बाद एक अन्य अभियुक्त गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के छोटकी नगमा गांव निवासी राजेंद्र चौधरी के पुत्र संतोष चौधरी को गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार बाइक चोरों के निशानदेही पर पांच अन्य चोरी के बाइकों को बरामद किया गया है। वहीं अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के अन्य सदस्यों के गिरफ्तारी को लेकर एसआईटी टीम अग्रतर कार्रवाई में जुटी है। फिलहाल सिरदला पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई सराहनीय है। एसडीपीओ ने कहा कि दोनों गिरफ्तार अभियुक्त को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े : विदेशी शराब के साथ बस से सफर कर रहे पांच लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल…

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...

Hemant Soren Emotional Message: मां रूपी सोरेन के निधन पर छलका...

Hemant Soren Emotional Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार में शोक का माहौल है। मां के...