Advertisment

निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते अमीन गिरफ्तार, मखदुमपुर अंचल कार्यालय में मचा हड़कंप

जहानाबाद : जिले के मखदुमपुर अंचल कार्यालय में बुधवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अमीन को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अंचल कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। गिरफ्तार अमीन की पहचान अनिल कुमार सिंह के रूप में हुई है।

निगरानी टीम ने कार्रवाई के दौरान रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली

निगरानी टीम ने कार्रवाई के दौरान रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली। इस अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक श्रीराम चौधरी ने किया। जानकारी के अनुसार, गया जिले के बेलागंज निवासी विमलेश कुमार उर्फ राखी वर्मा ने अपनी 26 डिसमिल जमीन की नापी के लिए पांच फरवरी को ऑनलाइन आवेदन किया था।

Amin Arrested 3 22Scope News

आरोप है कि आवेदन के बावजूद लंबे समय तक नापी का कार्य नहीं किया गया

आरोप है कि आवेदन के बावजूद लंबे समय तक नापी का कार्य नहीं किया गया। बाद में अमीन ने जमीन की नापी कराने के बदले पांच हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। बार-बार पैसे की मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से संपर्क किया। शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई गई। बुधवार को मखदुमपुर अंचल कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय राशि अमीन को सौंपी, पहले से घात लगाए बैठी निगरानी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Amin Arrested 2 22Scope News

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पटना ले जाया गया, पूछताछ के बाद भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पटना ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ के बाद भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निगरानी विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी किसी भी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी शिकायत तुरंत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से करें। शिकायत सही पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Amin Arrested 1 22Scope News

यह भी पढ़े : दाखिल-खारिज में रिश्वत लेना पड़ा महंगा, भोजपुर का राजस्व कर्मचारी निगरानी के हत्थे चढ़ा

मुजफ्फर इमाम की रिपोर्ट

JPSC Scam: रांची के होटल से चलता था सेटिंग का नेटवर्क!...

जेपीएससी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा। सीआईडी के अनुसार मुख्य आरोपी अभय तिवारी ने रांची के एक होटल को लीज पर लेकर कथित...

Ranchi Land Rate Update: एक अगस्त से ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन...

रांची के ग्रामीण क्षेत्रों में 1 अगस्त से जमीन, भवन और फ्लैट की नई सरकारी दरें लागू होंगी। नामकुम, कांके और रातू समेत कई...

Ranchi Birth Death Certificate: नगर निगम ने जारी किए 7,991 प्रमाण...

रांची नगर निगम ने अप्रैल से 24 जुलाई तक 7,991 जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए। जन्म के 587 और मृत्यु के 236...