पटना में बड़ा हादसा, गांधी घाट पर नहाने गए 6 युवक डूबे, 3 की मौत, 2 सुरक्षित, एक लापता

पटना : बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार सुबह गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गांधी घाट पर नहाने के दौरान छह लोग गंगा नदी में डूब गए, जिनमें तीन की मौत हो गई, एक किशोर अब भी लापता है। जबकि दो को नाविकों ने बचा लिया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र के गांधी घाट की है।

3 लोगों की डूबने से मौत

मृतकों की पहचान कदमकुआं दरियापुर निवासी चंदन कुमार (35), अमित (15) और समर के रूप में हुई है। वहीं 17 वर्षीय जॉय अब भी लापता बताया जा रहा है। अमित, जॉय और समर कंकड़बाग स्थित आरएलएमएस कॉलोनी के रहने वाले थे और 9वीं कक्षा के छात्र थे। अमित और जॉय आपस में चचेरे भाई थे, जबकि समर उनका दोस्त था।

Patna Ghat 1 1 22Scope News

जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार लोगों को गंगा में ज्यादा पानी में प्रवेश करने से मना किया जाता है

आपको बता दें कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार लोगों को गंगा में ज्यादा पानी में प्रवेश करने से मना किया जाता है, लेकिन लोग नजर अंदाज कर चले जाते हैं। घटना हुई है जिसमें बच्चों को पटना के पीएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं एक बच्चे की तलाश एसडीआरएफ की टीम के द्वारा किया जा रहा है। मौके पर सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे।

नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह सभी गांधी घाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों को बचाने के लिए चंदन कुमार नदी में कूद पड़े, लेकिन वे भी पानी के बीच बने दलदल में फंस गए और बाहर नहीं निकल सके। देखते ही देखते चारों पानी में समा गए।

Patna Ghat 2 22Scope News

नाविकों ने 2 की जान बचायी

घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। स्थानीय लोगों और नाविकों ने बचाव का प्रयास शुरू किया। मौके पर मौजूद नाविक विक्रम ने बताया कि लोगों को डूबता देख वह और उसका बड़ा भाई तुरंत गंगा में कूद गए। उन्होंने दो लोगों को जिंदा बचा लिया, जबकि तीन शवों को बाहर निकाला।

Patna Ghat 1 22Scope News

यह भी पढ़े : रील बनाने के चक्कर में 9 युवक डूबे, 3 की मौत, 6 की हालत गंभीर

हिमांशु कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...