मनीष को डॉक्टरों ने ऐसे पीटा कि अस्पताल में होना पड़ा भर्ती

पटना : सोशल मीडिया पर अपने तीखे तेवर के लिए पहचाने जाने वाले मशहूर यूट्यूबर और भाजपा नेता मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उनकी इतनी पिटाई हुई है कि चोटों के चलते पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सोशल मीडिया एक्स पर खुद मनीष कश्यप की टीम ने अस्पताल के बेड पर लेटी हुई एक फोटो शेयर की है, जिसमें टीम ने लिखा कि मनीष अस्पताल में भर्ती हैं। आप सभी उनके लिए भगवान से प्रार्थना कीजिए, शीघ्र स्वस्थ होकर वो आपके बीच लौटे।

goal 22Scope News

किसी मरीज की पैरवी करने के लिए मनीष कश्यप PMCH पहुंचे थे

आपको बता दें कि यह घटनाक्रम सोमवार दोपहर का है जब मनीष कश्यप पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वह किसी मरीज की पैरवी करने के लिए अस्पताल गए थे। वहां उनकी मुलाकात एक महिला जूनियर डॉक्टर से हुई, जिसके साथ बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते बहस इतनी तीखी हो गई कि अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मनीष कश्यप ने मौके पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिससे अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ में नाराजगी फैल गई।

यह भी देखें :

3 घंटे तक बंधक, फिर जमकर पिटाई

सूत्रों के मुताबिक, विवाद के बाद गुस्साए जूनियर डॉक्टरों ने मनीष कश्यप को एक कमरे में बंद कर दिया और वहां लगभग तीन घंटे तक उन्हें बंधक बनाकर उनकी जमकर पिटाई की। कहा जा रहा है कि मारपीट इतनी गंभीर थी कि मनीष कश्यप को अंदरूनी और बाहरी चोटें आईं। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और उन्हें वहीं अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। इस पूरे घटनाक्रम से मनीष कश्यप के समर्थक आक्रोशित हैं। सोशल मीडिया पर चल रही बहस में दो खेमे बन गए हैं। एक पक्ष डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। वहीं दूसरा पक्ष मनीष कश्यप पर महिला डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप लगा रहा है।

यह भी पढ़े : PMCH में डॉक्टरों ने BJP नेता और Youtuber Manish Kashyap को जमकर धोया

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand Salary Crisis: दो महीने से वेतन का इंतजार, Verification Process...

झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को मार्च और अप्रैल माह का वेतन अब तक नहीं मिला है। सेवा सत्यापन और डीडीओ की कमी से वेतन...

Booty Land Case: रांची हाईकोर्ट ने 67 साल पुराने जमीन सौदे...

रांची हाईकोर्ट ने बूटी की 2.90 एकड़ आदिवासी जमीन से जुड़े 67 साल पुराने सौदे को अवैध करार दिया। कोर्ट ने मुंजाल परिवार की...

Jharbhoomi Portal Down: दिनभर ठप रहा झारभूमि पोर्टल, Registry कराने पहुंचे...

 झारखंड में झारभूमि पोर्टल मंगलवार को दिनभर बंद रहने से रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों को भारी परेशानी हुई। शाम सात बजे सर्वर चालू किया...

Maiya Samman Yojana Update: लाभुकों के खाते में एक साथ आएंगे...

 झारखंड की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अप्रैल और मई महीने की 5000 रुपये की राशि एक साथ लाभुकों के खातों में भेजी...

Jharkhand Electricity Bill Shock: गोलगप्पा बेचने वाले परिवार को आया 31...

 झारखंड के रांची में गोलगप्पा बेचने वाले नंदू साव को जेबीवीएनएल ने 31 लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल भेज दिया। विभाग ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img