Advertisement
Advertisement

प्रशांत पर मनीष का तंज, कहा- सोशल मीडिया के कलाकार हैं, जनसरोकार से कोई लेना-देना नहीं

कटिहार : जन सुराज के संस्थापक व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) पार्टी ने तीखा हमला बोला है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने कहा कि प्रशांत किशोर सोशल मीडिया के बढ़िया कलाकार हैं। जन सरोकारों से उनका कोई लेना-देना नहीं है। सोशल मीडिया में माहौल बनाकर वर्चुअल पार्टी चला रहे हैं।कटिहार के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे मनीष वर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान यह बयान दिया।

LN Mishra 1 22Scope News

जनता का असली जुड़ाव जमीन से होता है, न कि वर्चुअल माहौल बनाने से – मनीष वर्मा

मनीष वर्मा ने साफ कहा कि जनता का असली जुड़ाव जमीन से होता है, न कि वर्चुअल माहौल बनाने से। विपक्ष की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर भी मनीष वर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा नीतीश कुमार पूरी तरह फिट हैं। पूरे बिहार का दौरा कर चुके हैं। विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए इस तरह के बेबुनियाद सवाल उठाए जा रहे हैं।

यह भी देखें :

JDU के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा- कांग्रेस विधायक शकील अहमद का बयान बिल्कुल निराधार है

कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान द्वारा जून महीने में ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर डी-टैक्स वसूली के आरोप पर मनीष वर्मा ने कहा ये आरोप पूरी तरह निराधार हैं। कांग्रेस खुद घोटालों की जननी रही है। आज भी कई राज्यों में कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां क्या हो रहा है, सबको पता है। जदयू नेता ने अपने सीमांचल दौरे को लेकर भी आशा जताई। उन्होंने कहा कि कटिहार और सीमांचल में जदयू कार्यकर्ताओं से मुलाकात बेहद उत्साहजनक रही। इस बार एनडीए को यहां से और बेहतर चुनावी परिणाम की उम्मीद है।

यह भी पढ़े : कई नेताओं ने JDU की ली सदस्यता, रजक ने कहा- दलितों का अपमान करते हैं लालू यादव

रतन कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...

 GPS Tracking System: हजारीबाग में 80 लाख की शराब लूट और...

हजारीबाग के चौपारण में 80 लाख की शराब लूट और ट्रक चालक की संदिग्ध हत्या पर झारखंड शराब व्यापारी संघ ने चिंता जताई। GPS...

Patna One Day Tour Packages: पटना घूमने का बना रहे हैं...

Patna One Day Tour Packages, पटना: राजधानी पटना के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों को देखने के लिए अब पर्यटकों को अलग-अलग व्यवस्था करने...