मांझी ने राज्यसभा सीट को लेकर पार्टी अध्यक्ष को ललकारा, कहा- टिकट नहीं तो छोड़ दीजिए साथ

गयाजी : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के मंच से खुलकर मन की बात कही। राज्यसभा में पार्टी अध्यक्ष संतोष सुमन को जगह नहीं मिलने पर मांझी का गुस्सा शब्दों में साफ दिखा। मंच से उन्होंने न सिर्फ पार्टी नेतृत्व को कोसा, बल्कि साफ लहजे में ललकार भी दी। मांझी ने कहा कि आपके साथ धोखा हुआ है। बेईमानी की गई है। साफ कहिए कि राज्य सभा में टिकट नहीं तो फिर इंकलाब जिंदा बाद। आकाश पाताल को साथ लेकर चलिएगा तो आगे नहीं बढिएगा। मंत्री पद का मोह छोड़ दीजिए। मांग कीजिए बोलिए नहीं तो कुछ नहीं होगा।

जीतन राम मांझी ने कहा- राजनीति खड़ा होकर कीजिए

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि राजनीति खड़ा होकर कीजिए। दिल से कीजिए। मन को कमजोर मत कीजिए। संतोष सुमन आप मन छोटा मत कीजिए। हम आपके साथ हैं। उन्होंने साफ कहा कि अब मांग छोटी नहीं होनी चाहिए। भाजपा के बाद स्कोरिंग में आपकी ही पार्टी आगे है। आपकी तैयारी 100 सीट की होनी चाहिए। 100 सीट के टिकट की मांग करनी चाहिए। साथ में यह भी कहना चाहिए कि 100 सीट दीजिएगा तो साथ है नहीं तो… इंकलाब जिंदाबाद।

Manjhi 1 1 22Scope News

भुइया मियां, एक बार भुइयां भूमिहार, एक बार, यह सब आपके साथ – मांझी

इस मौके पर मगही में बोलते हुए मांझी ने तीखा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमने तो कह दिया है कि भुइया मियां, एक बार भुइयां भूमिहार, एक बार, यह सब आपके साथ। आपके समाज के लोग ही नहीं, दो-चार और समाज भी आपके साथ हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि पार्टी के साथ दो बार धोखा हुआ। लोकसभा में दो सीट देने की बात हुई नहीं दिया गया। राज्यसभा में एक सीट देने की बात हुई। वह भी नहीं मिला। हमें कम समझा गया। हमारे साथ ना इंसाफी हुई है। अगर दोबारा गलती होगी तो हमारा रास्ता अलग होगा।

मांझी ने साफ कहा- अगर उन्हें संरक्षक माना जाता है तो वह अपनी राय खुलकर देंगे

मांझी ने साफ किया कि अगर उन्हें संरक्षक माना जाता है तो वह अपनी राय खुलकर देंगे। अगर आप हमें संरक्षक पार्टी मानते हैं, तो हमारी यही राय है। बाकी जो समझ में आए आप वह कीजिए। आर्थिक पारदर्शिता पर भी मांझी ने कहा कि लवणी भर धान में भुइयां पगला जाता है। हमें तो तीन लाख मिलते हैं। हम पार्टी को दे देंगे। हर मएलए-एमपी कमीशन लेते हैं। आप 10 प्रतिशत नहीं, पांच प्रतिशत ही लीजिए। अपने विधायक से लीजिए। वही पार्टी को दीजिए। पार्टी मजबूत होगी। अंत में मांझी ने मीडिया पर भी तंज कसा। यहां बहुत सारे मीडिया वाले हैं। मेरी बात को दूसरे तरीके से भी छापा जाएगा। लेकिन मैंने जो कहा, साफ कहा। अब दबकर नहीं, शर्तों पर राजनीति होगी। सत्ता साझेदारी नहीं मिली, तो रास्ता बदलने से भी गुरेज नहीं।

यह भी पढ़े : HAM पार्टी के अभिनंदन समारोह में मांझी का बयान, बांग्लादेश के गठन को बताया ऐतिहासिक भूल

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

बंगाल, असम व पुडुचेरी में अभूतपूर्व विजय पर बिहार BJP प्रदेश...

‎पटना : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय...

DM के जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं...

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : प्रशासन अलर्ट, फ्री नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम...

भागलपुर : भागलपुर जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या- 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर...

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee Appeal, काउंटिंग सेंटर न...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतगणना रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की, गड़बड़ी के आरोप...

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img