नीमचक बथानी में HAM पार्टी का भव्य कार्यकर्ता सम्मान समारोह, मांझी ने किया कंबल वितरण

गयाजी : गया जिले के नीमचक बथानी में हम पार्टी द्वारा आयोजित भव्य कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के शीर्ष नेता जीतन राम मांझी विशेष रूप से शामिल हुए। समारोह में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही, जिससे माहौल पूरे दिन राजनीतिक रंग में डूबा रहा।

मांझी ने उपस्थित गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं के बीच 3500 से अधिक कंबलों का वितरण किया

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने उपस्थित गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं के बीच 3500 से अधिक कंबलों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि नीमचक बथानी से उनका भावनात्मक जुड़ाव बेहद गहरा है, क्योंकि यह क्षेत्र उनका ससुराल और ननिहाल दोनों है। इसलिए वे इसे अपने राजनीतिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं। मांझी ने कहा कि यह पहली बार है जब किसी स्थानीय विधायक या प्रतिनिधि ने इतने बड़े पैमाने पर कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आने वाले दिनों में अतरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भी इसी प्रकार के कंबल वितरण समारोह आयोजित किए जाएंगे, ताकि हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंच सके।

Manjhi 1 22Scope News

हम पार्टी की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता ही हैं – जीतन राम मांझी

अपने संबोधन में मांझी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि हम पार्टी की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता ही हैं, जो गांव-गांव जाकर जनता तक पार्टी की नीतियों और विचारों को पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान और उन्हें प्रोत्साहित करना ही पार्टी की मजबूती का आधार है। बाबरी मस्जिद मामले पर मांझी का बयान बंगाल में बाबरी मस्जिद से जुड़े राजनीतिक उठापटक पर प्रतिक्रिया देते हुए मांझी ने कहा कि मंदिर अथवा मस्जिद का निर्माण अपने आप में कोई गलत बात नहीं है। लेकिन धार्मिक मुद्दों का इस्तेमाल कर समाज में उन्माद फैलाना गलत है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में धार्मिक सौहार्द और शांति को बरकरार रखना सबसे आवश्यक है।

यह भी देखें :

इंडिगो फ्लाइट रेड पर सरकार से हस्तक्षेप की मांग

इंडिगो फ्लाइट रेड से जुड़े सवाल पर जीतन राम मांझी ने कहा कि यह पूरी तरह से एयरलाइन मैनेजमेंट की लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने बताया कि उड़ानों की संख्या बढ़ाने एवं व्यवस्था सुधारने की आवश्यकता है। इस संबंध में उन्होंने भारत सरकार के संबंधित अधिकारियों से तुरंत हस्तक्षेप कर समाधान निकालने की मांग भी की।

यह भी पढ़े : नॉर्थ ईस्ट से भ्रमण कर पटना पहुंचे मांझी, कहा- संसदीय दल की है बैठक, बताया जाएगा कल

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय...

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा...

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...

Ranchi Missing Girl Case: कोकर से लापता 18 माह की मासूम...

 रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। नाले से बरामद अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस...

NEET-UG 2026: पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों का...

NEET UG 2026 : सपनों पर फिरा पानी, पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द! "सालों की मेहनत, रातों की नींद और आंखों में सजे डॉक्टर बनने के सपने... सब कुछ एक झटके में धुंधला हो गया।"देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG 2026, को पेपर लीक की पुष्टि के बाद आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इस फैसले ने 24 लाख से अधिक छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर जहाँ व्यवस्था की शुचिता बचाने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी था, वहीं दूसरी ओर उन ईमानदार छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है जिन्होंने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की थी।शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—आखिर कब तक छात्र सिस्टम की इन कमियों की भेंट चढ़ते रहेंगे?

Election Promise Debate: तमिलनाडु में विजय सरकार ने तुरंत लागू किये...

तमिलनाडु में विजय सरकार ने शपथ के बाद चुनावी वादों पर अमल शुरू किया, जबकि झारखंड में महागठबंधन की सात गारंटियों पर सवाल उठ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img